{"_id":"589b2d434f1c1b875237a1ec","slug":"teenager-raped-by-car-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार का झांसा देकर किशोरी के साथ ड्राइवर ने पार्क में किया रेप, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार का झांसा देकर किशोरी के साथ ड्राइवर ने पार्क में किया रेप, गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Wed, 08 Feb 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद शहर में रेप की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक 17 साल की पॉलीटेक्निक की छात्रा ने कार ड्राइवर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक आरोपी वाई लक्ष्मण, पीड़िता के पिता के साथ काम करता है और एक लोकल फर्म में कार ड्राइवर है।
विज्ञापन
हुमांयू नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एस रविदंर के मुताबिक आरोपी ड्राइवर का पी़ड़िता के घर में रोज का आना-जाना था। पी़ड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने प्यार का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। पी़ड़िता ने इसकी शिकायत हुमांयू नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर एस रविदंर ने बताया कि आरोपी ने 23 दिसंबर की रात पार्क में बने चौकीदार के कमरे में वारदात को अंजाम दिया । पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी पिछले आठ सालों से शहर में कार ड्राइवर का काम कर रहा है।
विज्ञापन