यूपी: दूसरे संप्रदाय के युवकों ने घर में घुसकर किया किशोरी का गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दूसरे संप्रदाय के दो युवकों ने गैंगरेप किया। शोर मचाने पर मां के आते ही आरोपी वहां से भाग गए। जाते हुए घटना के बारे में किसी को बताने पर गोली मारने की धमकी दे गए।
पीड़िता की मां ने नई कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गैंगरेप का मामला दो संप्रदाय से जुड़़ा होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगरेप और पोस्को का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरे की तलाश जारी है।
महिला गांव के पास ही एक फैक्ट्री में काम करती है। शनिवार रात महिला फैक्ट्री में काम पर गई थी। उस समय उसकी 15 वर्षीया बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी दो युवक उसके घर में घुस आए। दोनों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी दौरान पीड़िता की मां वहां पहुंच गई। घर से बेटी की चीख पुकार सुनकर वह अंदर गई तो उसे देखकर आरोपी मौके से भाग गए। आरोपियों ने जाते हुए घटना के बारे में किसी को बताने पर मां- बेटी को गोली मारने की धमकी दी।
कई दिन से किशोरी को छेड़ रहे थे आरोपी
पीड़िता की मां रात में ही बेटी को लेकर नई मंडी कोतवाली पहुंची। पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए बताया कि आरोपी कई दिनों से उसकी बेटी के साथ छेडख़ानी कर रहे थे। उसके डर से वह बेटी घर से बाहर भी नहीं निकलने दे रही थी।
महिला के मुताबिक रात में आरोपियों ने घर में घुसकर बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया। गैंगरेप का मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की मां की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रात्रि में ही गैंगरेप, पोस्को और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा कई जगहों पर दबिश देने पर एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ गया। रविवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपी खालापार निवासी तसव्वुर को चालान कर जेल भेज दिया। एसओ रोजंत त्यागी ने बताया कि गैंगरेप की घटना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा दूसरे की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जाएगा।