{"_id":"574d32574f1c1bd24c109be7","slug":"techie-son-kills-father-dump-body-parts-in-different-places-in-karala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर बेटे ने पिता को काटा टुकड़े-टुकड़े, अलग-अलग जगहों में फेंके अंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियर बेटे ने पिता को काटा टुकड़े-टुकड़े, अलग-अलग जगहों में फेंके अंग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 May 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : NDTV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलयुगी इंजीनियर बेटे ने अपने पिता के साथ रूह कंपा देने वाली हैवानियत की है। 36 साल के इंजीनियर बेटे ने अपने 68 वर्षीय पिता को गोली मार दी और फिर उसके टुकड़े-टुकड़े करके शहर के अलग-अलग जगहों में फेक दिया।
मामला केरल के चेंगनूर शहर का है। पुलिस ने बताया कि इंजीनियर बेटा शेरिन जॉन यहां एक आईटी कंपनी में काम करता था। शेरिन जॉन के पिता जॉय वी जॉन पिछले तीन दशक से अमेरिका में रह रहे थे। घटना के कुछ दिन पहले ही वह अपने गृहनगर आए थे।
एनडीटीवी के अनुसार, पुलिस को आशंका है कि जॉय वी जॉन की हत्या संपत्ति विवाद को लेकर की गई है।

पिता-पुत्र एसी ठीक कराने गए फिर वापस नहीं लौटे
murder
- फोटो : NDTV
पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले मृतक की पत्नी मरिअम्मा ने पुलिस में वी जॉन की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके पति और बेटे एसी ठीक कराने मैकेनिक के पास गए थे जिसके बाद से लौटकर घर नहीं पहुंचे।
पुलिस ने मामले की छानबीन की और बेटे को पूछताछ के लिए उठाया जो घटना की खौफनाक कहानी सामने आई।
पिता की हत्या का आरोपी बेटा शेरिन जॉन ने पुलिस से हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया और बताया कि घर से कुछ दूर ले जाकर उसने अपने पिता को गोली मार दी थी। उसने बताया कि इसके बाद उसने शव को टुकड़ों में काटकर उन्हें शहर के अलग-अलग इलाके में फेंक दिया था।
आरोपी बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने मृतक के शव के टुकड़े शहर के अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिया है। बरामद किए गए टुकड़ों में सिर, हाथ-पैर और कुछ अन्य अंग हैं।
पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अभी हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।