फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   teacher beats seventh class student for not giving attention

पढ़ाई में मन नहीं लगा तो छात्र को टीचर ने बेरहमी से पीटा

Fri, 03 Mar 2017 02:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Fri, 03 Mar 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
teacher beats seventh class student for not giving attention

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक टीचर की दरिंदगी सामने आई है, जिसने 7वीं क्लास के छात्र को बेरहमी से पीटा। ये घटना लक्ष्मणपुर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौरी की है, जहां जानकारी मिलने पर परिजन आगबबूला हो गए। नाराज परिजन थाने पहुंच गए और टीचर के खिलाफ तहरीर दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। खंड शिक्षा अधिकारी ने भी छात्र की पिटाई को गलत बताते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। लक्ष्मणपुर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौरी में गांव के ही संजय सिंह का पुत्र अनुज सिंह सातवीं का छात्र है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि गुरुवार को वह पढ़ने के लिए स्कूल गया था। कक्षा में पढ़ाई के दौरान उसका मन नहीं लगा तो शिक्षक सत्येंद्र नाथ मिश्र उर्फ भोला मिश्र ने डंडे से उसे जमकर पीटा। पिटाई से छात्र की हथेली व पीठ पर निशान पड़ गए। इलाके शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि छात्र की पिटाई की जानकारी नहीं है। शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई गलत है। जांच कराने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed