{"_id":"5ad702a74f1c1b390a8b53a8","slug":"surat-rape-case-a-family-came-front-and-claimed-that-murdered-girls-is-their-relative","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत रेप मामला: लड़की का परिवार आया सामने, 10 दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूरत रेप मामला: लड़की का परिवार आया सामने, 10 दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सूरत में 11 साल की लड़की से रेप और मर्डर की गुत्थी में नया मोड़ सामने आया है। कई दिनों से लड़की के परिवार को ढूंढ रही पुलिस को एक कामयाबी मिली है। आंध्र प्रदेश के एक परिवार ने लड़की के उनकी होने का दावा किया है। लड़की के पिता होने का दावा करने वाले का नाम मकन चीना नगैया डिवैया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने पिता और बेटी के डीएनए करवाने के लिए सैंपल भेज दिया है। खुद को लड़की को पिता बताने वाले मकन ने कहा कि वह किसी भी टेस्ट से गुजरने को तैयार है। लड़की से रेप और मर्डर की वारदात 6 अप्रैल को सामने आई थी और ऐसा बताया जा रहा है कि वह पिछले साल अक्तूबर से गायब थी।
विज्ञापन
बच्ची का शव बरामद करने के बाद पता चला कि उसके साथ कई बार रेप किया गया और उसके शरीर पर करीब 86 चोट के निशान मिले थे। साथ ही मौत की वजह से दम घुटना बताई गई।
विज्ञापन
बच्ची के परिवार को खोज रही पुलिस ने इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। पुलिस ने बच्ची की फोटो ट्वीट करते हुए उसकी उम्र 9-13 साल बताई, पुलिस ने कहा कि उसका रंग गोरा है और उसने नीले और सफेद स्ट्रिप्स वाली टी-शर्ट और जींस पहनी हुई है।
पुलिस को संदेह था कि यह बच्ची ओडिशा और बंगाल से आने वाले प्रवासियों में से किसी परिवार से है जो नौकरी की तलाश में शहर आते हैं। शहर के पुलिस अधिकारी सतीश शर्मा का कहना है कि उन्होंने इस मामले को सुलझाने के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी मदद मांगी।
बता दें यह केस सीबीआई को सौंप दिया गया है। इसके अलावा गुजरात और उसके पड़ोसी राज्यों से 8,000 के करीब गुमशुदगी के मामले दर्ज हुए थे। जिस स्थान पर बच्ची का शव मिला वहां से 1.5 किमी रेडियस एरिया तक घर-घर जाकर पुलिस ने सर्वे भी किया।