फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sub inspector tried to rape the innocent girl in rampur of uttar pradesh

दरोगा ने मासूम को कमरे में बुलाया, दरवाजा खुलवाया तो इस हालत में मिले

Sun, 01 Oct 2017 07:35 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 01 Oct 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
sub inspector tried to rape the innocent girl in rampur of uttar pradesh
आरोपी दरोगा - फोटो : अमर उजाला
यूपी में खाकी फिर दागदार हुई है। एक पुलिसवाले ने चौकी में ऐसा घिनौना काम किया कि लोग सहम गए। पुलिसवाले की काली करतूत से लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए क्या है पूरा माजरा ?
विज्ञापन

 
घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। रामपुर के केमरी थाना इलाके के भंवरका चौकी में तैनात दरोगा ने यूपी पुलिस के चेहरे को शर्म से झुका दिया है। आरोप है कि दरोगा ने  पांच साल की बच्ची को बुरी नीयत से कमरे में बंधक बना लिया। आरोपी उससे दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन


पढ़ें:- 6 साल की मासूम बोली- दादाजी रात में मेरे साथ करते हैं गंदी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कमरे से बच्ची की रोने की आवाज आई तो ग्रामीण और अन्य पुलिसवाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो दरोगा और मासूम दोनों नग्न हालत में मिले। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। 

उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ भी गांव पहुंचे, जहां पर उन्होंने आरोपी दरोगा के साथ ही सिपाहियों के भी बयान दर्ज किए। दरोगा के निलंबन और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। 

sub inspector tried to rape the innocent girl in rampur of uttar pradesh
पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी दरोगा - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि चौकी में तैनात दरोगा तेजवीर शनिवार की दोपहर में चौकी में ही बने अपने कमरे पर था। चौकी के पास ही गांव की ही पांच साल की बालिका खेल रही थी। दरोगा ने उसे अपने पास बुला लिया और बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। 

पढ़ें:- लूटपाट करने आए बदमाशों की खराब हुई नीयत, विवाहिता से किया रेप, विरोध करने पर मारी गोली

गनीमत यह रही कि ग्रामीण और सिपाहियों की नजर अचानक दरोगा की इस हरकत पर पड़ गई और किसी तरह दरोगा के कमरे का दरवाजा खुलवाया। उन्होंने मासूम बच्ची को बाहर निकाला। 

सीओ तेज बहादुर ने सिपाहियों के भी बयान लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। फिलहाल, दरोगा के निलंबन की कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed