फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sons keeps dead mother for 9 months in house

मां के शव को 9 महीने रखा घर में, बेटों ने देह संस्कार न करने की बताई ये वजह

Wed, 14 Sep 2016 09:41 AM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
sons keeps dead mother for 9 months in house

पश्चिम बंगाल की नदिया जिले के सिमहत इलाके से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक घर से कंकाल मिला है, जिसे दो भाई नौ महीने से घर में ही रखे हुए थे। पुलिस के मुताबिक यह शव उनकी मां (85) का है, जिसका देहांत 16 जनवरी को हो गया था।

विज्ञापन


डेक्कन क्रोनिकल  के अनुसार दोनों भाईयों का नाम अरुण साहा (65) और अजीत साहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह दोनों ने मां के अंतिम संस्कार न करने के पीछे अजीब तर्क दिया है।

विज्ञापन

ज्यादा शर्दी होने की वजह से नहीं किया देह संस्कार

sons keeps dead mother for 9 months in house

पुलिस सूत्रों के अनुसार ज्यादा सर्दी होने की वजह से दोनों ने मां का अंतिम संस्कार नहीं किया। दोनों ने बताया कि सर्दी के बाद लाश में कीड़े पड़ गए थे, इसलिए उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया। खबरों के अनुसार दोनों भाई, पड़ोसियों से भी बात नहीं करते थे और मां की तबीयत के बारे में पूछे जाने पर कहते थे कि वह बीमार है और सो रही हैं। दोनों घर में किसी को आने भी नहीं देते थे। हालांकि, घर बड़ा होने की वजह से किसी को किसी तरह का शक भी नहीं हुआ।

शक तब बढ़ा जब स्थानीय निवासी रूपक अधिकारी हरिनघाटा नगरपालिका के सर्वे के काम से उनके घर पहुंचा, लेकिन उसे अंदर आने नहीं दिया गया। इसके बाद अधिकारी छह लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। जब उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया, तो बलपूर्वक वे घर में दाखिल हो गए और जो उन्होंने देखा वह बेहद चौंकाने वाला था। घर काफी गंदा था और अंधेरा भी थी। यही उनकी मां का कंकाल पड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों का गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के शक में पूछताछ की जा रही है।

मानसिक तौर पर बीमार हैं दोनों भाई!

sons keeps dead mother for 9 months in house
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत

पुलिस का कहना है कि दोनों भाई मानसिक तौर पर बीमार हैं और शायद इसीलिए उन्होंने अंतिम संस्कार नहीं किया। दोनों भाई काम नहीं करते थे, लेकिन उनमें से छोटा भाई कुछ समय पहले बच्चों को ट्यूश्न पढ़ाने का काम करता था।

बताते चलें कि कोलकाता में यह पहला ऐसा मामला नहीं है। इससे पहले भी रिहायशी इलाके रॉबीसन स्ट्रीट में  ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक घर से पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया था, वह अपनी बहन और दो कुत्तों के कंकाल के साथ रहता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed