फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   soldier gangraped with a girl in hardoi

फौज से छुट्टी पर घर आए जवान ने साथियों संग किया किशोरी से गैंगरेप

Fri, 19 Aug 2016 04:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कछौना (हरदोई)
ब्यूरो/अमर उजाला, कछौना (हरदोई) Updated Fri, 19 Aug 2016 04:53 AM IST
विज्ञापन
soldier gangraped with a girl in hardoi

कोतवाली कछौना क्षेत्र के एक गांव निवासी फौजी ने साथी संग मिलकर किशोरी को घर से उठा लिया और उसके साथ रेप किया। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गैंगरेप के साथ अन्य धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


इलाके के एक गांव की सोलह वर्षीय किशोरी बुधवार रात अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि छुट्टी पर गांव आया फौजी अपने एक साथी के साथ किशोरी के कमरे में गया और उसका मुंह दबाकर पास ही स्थित खंडहर में ले गया। किशोरी के चीखने पर परिजन मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान दोनों फौजी और उसका साथ भाग निकले। बाद में किशोरी के चाचा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि फौजी को गिरफ्तार कर दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजी महाराष्ट्र में जीडी पर तैनात है। वह छुट्टी पर गांव आया था। थानाध्यक्ष के मुताबिक मामले सूचना फौजी के विभागीय अधिकारियों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed