फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Software engineer kidnapping and then made mortgage in Bareilly

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बोली-घरवालों ने किया अपहरण, सामने आया हैरान करने वाला सच 

Wed, 11 Oct 2017 12:02 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Wed, 11 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Software engineer kidnapping and then made mortgage in Bareilly
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
ऐसी कौन सी वजह थी जो घरवालों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण किया और फिर उसे घर में बंधक बना लिया। जब ऑडियो वायरल हुई तो चौंकाने वाला सच सामने आया। जानिए परिजनों ने ऐसा क्यों किया?...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। यहां एक निजी विश्वविद्यालय में सिस्टम कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के अपहरण का सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। ऑडियो में युवती अपनी एक सीनियर को फोन पर घटना की जानकारी दे रही है।
विज्ञापन


पढ़ें:- नाबालिग छात्रा को अगवा कर कार में किया गैंगरेप, फिर थाने के पास बेहोशी की हालत में फेंका
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के मुताबिक, विश्वविद्यालय के सामने से करीब 15 दिन पहले परिवार के लोग ही उसे जबरन कार में डालकर ले गए। इन लोगों ने उसे एक घर में बंधक बना रखा है। हालांकि पुलिस ने ऑडियो से संबंधित किसी शिकायत मिलने से इंकार किया है। 

ऑडियो में साफ्टवेयर इंजीनियर युवती विश्वविद्यालय स्टाफ की अपनी सीनियर से कह रही है कि उसे घरवालों ने एक घर में बंधक बनाकर रखा है। घरवाले उसका निकाह विदेश में करना चाहते हैं, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं है। 

गूगल लोकेशन भेजकर कहा, पुलिस भेजो 

Software engineer kidnapping and then made mortgage in Bareilly
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
घरवालों ने ज्यादा दबाव बनाया तो वह घर छोड़कर विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहने लगी थी। करीब 15 दिन पहले घरवाले परिवार के एक सदस्य के बीमार होने का बहाना करके विश्वविद्यालय से कार में लाए और फिर बंधक बना लिया। 

ऑडियो में युवती ने खुलासा किया है कि उसकी पिटाई भी की गई है, लेकिन वह परिवार के दबाव पर निकाह करने के लिए तैयार नहीं है। 

पढ़ें:- सहेली के भाई और चाचा ने बनाया बंधक, सात महीने तक किया गैंगरेप

युवती ने अपनी सीनियर को मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिये गूगल लोकेशन भी भेजी है। उसने पुलिस को मदद के लिए भेजने की गुहार लगाई है। महिला स्टाफ ने सांत्वना देते हुए युवती को उसकी मदद के लिए विश्वविद्यालय की छात्राओं को भेजने का भरोसा दिलाया है। 

एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण का इस मामले में कहना है कि ऑडियो वायरल होने की हमें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। ऑडियो भी नहीं सुना है। अगर शिकायत आती है तो हम कार्रवाई करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed