फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a minor girl kidnapped and gang raped by Uncle and nephew in Aligarh

सहेली के भाई और चाचा ने बनाया बंधक, सात महीने तक किया गैंगरेप

Mon, 09 Oct 2017 08:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
amarujala.com- Presented by: शारुख खान Updated Mon, 09 Oct 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
a minor girl kidnapped and gang raped by Uncle and nephew in Aligarh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक सहेली ने अपनी खास दोस्त के साथ ऐसा घिनौना काम किया कि लोग सहम गए। नाबालिग युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जानिए उसने क्या आरोप लगाए हैं?...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश की है। अलीगगढ़ कस्बा जलाली रहने वाली एक नाबालिग युवती ने सहेली के भाई और चाचा पर बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सहेली के भाई ने सहेली की मदद से उसे अगवा किया और फिर आरोपी और उसके चाचा ने बरेली के एक कमरे में बंधक बनाकर सात महीने तक गैंगरेप किया। 

पढ़ें:- नाबालिग छात्रा को अगवा कर कार में किया गैंगरेप, फिर थाने के पास बेहोशी की हालत में फेंका
विज्ञापन


किसी तरह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार्रवाई के बजाय समझौता कराने का दबाव बना रही है। रविवार को पीड़ित निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती संग एसएसपी से मिले। जहां फफक-फफक कर पूरा वाकया बताया। तब जाकर हरदुआगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि एक सहेली उसे 26 मार्च को बातों में उलझाकर ले गई थी और फिर उसे उसका भाई अपने साथ अगवा कर ले गया। उसे बरेली ले जाकर रखा गया, जहां बेहोश रखा जाता था। 
 

a minor girl kidnapped and gang raped by Uncle and nephew in Aligarh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
कमरे में वह बंधक रहती थी। जहां आरोपी सोनू उसके साथ दुष्कर्म किया करता था और कभी-कभी उसका चाचा आता था, वह भी दुष्कर्म किया करता था। इधर, परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी, जिस पर प्रयास करते हुए पुलिस ने पिछले दिनों किशोरी को बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। 

पढ़ें:- अपने घर में नहा रही थी नाबालिग छात्रा, पड़ोसी युवक ने किया ऐसा कांड, सह ना पाई वो

मगर इस मामले में मुकदमा या बयान आदि दर्ज कराने की कार्रवाई के बजाय समझौता कराने की पहल शुरू कर दी। इससे आहत किशोरी का परिवार रविवार सुबह निवर्तमान मेयर शकुंतला भारती से मिला। भारती इन्हें अपने साथ एसएसपी के पास ले गईं। 

जिनके सामने किशोरी ने रो रोकर पूरा वाकया बताया। तब जाकर एसएसपी ने मुकदमे के आदेश दिए। देर शाम मामले में हरदुआगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed