{"_id":"59b785c94f1c1be97f8b62fa","slug":"software-engineer-arrested-after-raped-his-colleague-and-blackmail-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सहकर्मी से किया रेप, वीडियो बना साइट पर डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सहकर्मी से किया रेप, वीडियो बना साइट पर डाला
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने न सिर्फ अपनी सहकर्मी से रेप किया, साथ ही उसका वीडियो बना वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया। पीड़ित महिला को धमकाकर आरोपी युवक ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करता था। घटना बंगलूरू के विवेकानगर के पास ईजीपुरा की है। यहां 28 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरिंदम नाथ ने अपनी महिला सहकर्मी के साथ पहले रेप किया फिर उसका वीडियो बनाकर अश्लील साइट पर डाला।
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अरिंदम ने एक साल पहले ऑफिस में काम करने वाली महिला के साथ दोस्ती की और उसको एक दिन ईजीपुरा स्थित अपने फ्लैट पर बुलाकर ले गया। वहां उसके साथ रेप किया और चुपके से उसका अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो के आधार पर आरोपी अरिंदम पीड़ित महिला को ब्लैकमेल करता था और फिर उसका कई बार रेप किया।
कुछ दिन से अरिंदम उसका अश्लील वीडियो गंदी साइट पर डालने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग करने लगा। इस बात से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में अरिंदम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अरिंदम ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। फिलहाल आरोपी के ऊपर धार 376 ( बलात्कार के लिए सजा ), 384 ( जबरन वसूली के लिए दंड ) और आईपीपी की धारा 506 ( आपराधिक धमकी के लिए सजा ) के तहत मामला दर्ज कर लिया है, और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।