{"_id":"573c1bf54f1c1b5b26ac7ee3","slug":"six-year-old-child-set-on-fire-to-his-elder-for-not-getting-one-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी के लिए एक रुपया नहीं मिला तो छह साल के बच्चे ने बड़े भाई को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टॉफी के लिए एक रुपया नहीं मिला तो छह साल के बच्चे ने बड़े भाई को लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)
Updated Wed, 18 May 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
यूपी में सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ में टॉफी खरीदने के लिए एक रुपया न मिलने से गुस्साए छह वर्षीय बालक ने बड़े भाई पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसे भाई को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मामला शोहरतगढ़ नगर के वार्ड नंबर 6 का है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के आर्यनगर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के दो बेटों में मंगलवार को टॉफी खरीदने को लेकर विवाद हो गया। 6 वर्षीय छोटा बेटा एक रुपया मांग रहा था। 9 साल का बड़ा बेटा इससे इनकार करते हुए पास के कमरे में जाकर बेड पर लेट गया।
छोटा भाई अचानक मिट्टी के तेल की बोतल लेकर बड़े भाई के पास पहुंचा और तेल उसके ऊपर उड़ेल दिया। बड़ा भाई जब तक कुछ समझता तब तक छोटे ने माचिस की जलती तीली उसके ऊपर फेंक दी। बड़े भाई की चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो वह लपटों में घिरा हुआ था।
विज्ञापन
जैसे-तैसे आग बुझाकर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिवार के भीतर का मामला होने के कारण बच्चों की आपसी लड़ाई की शिकायत नहीं मिली है। हालांकि इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।