{"_id":"594cccd24f1c1b48418b45c1","slug":"sheena-bora-murder-case-indrani-mukerjea-s-final-will-to-be-donated-to-charity","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीना बोरा हत्याकांडः जिस प्रॉपर्टी के लिए इंद्राणी ने खेला खूनी खेल, अब उसे करेंगी दान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीना बोरा हत्याकांडः जिस प्रॉपर्टी के लिए इंद्राणी ने खेला खूनी खेल, अब उसे करेंगी दान
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
Indrani Mukerjee
- फोटो : mid day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई प्रोफाइल मर्डर शीना बोरा केस की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने अपनी प्रॉपर्टी को पीएम राहत कोष में दान करने का फैसला लिया है। जिस प्रॉपर्टी के लिए उन पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या करने का आरोप है, अब वह प्रॉपर्टी भी उनके काम नहीं आएगी।
विज्ञापन
शीना बोरा की प्रॉपर्टी अब प्रधानमंत्री राहत कोष और इस्कॉन कोष के दान में चली जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने अपनी प्रॉपर्टी को डोनेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने दोनों संस्थाओं (पीएम राहत कोष और इस्कॉन) को अपनी पूरी संपत्ति दान करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
इस मामले में वह आगली वीक में कोर्ट में अपनी विल समिट कर सकती हैं। मिड डे के मुताबिक इंद्राणी के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि वह अपनी विल को दान करने की प्रक्रिया पूरी करेंगी। वह अपनी सारी प्रॉपर्टी दान करेंगी। जिसके बारे में उन्होंने पिछले दिसम्बर में कोर्ट में कहा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इंद्राणी और पीटर मुखर्जी दोनों अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में 2015 से जेल में बंद हैं। सीबीआई मर्डर केस की जांच के साथ पी चिदंबरम के अवैध रूप से की गई विदेशी पूंजी निवेश की भी जांच कर रही है। मामले में एजेंसी के सूत्रों से चिदंबरम के बेटे के बारे में कुछ जानकारी मिली है। जानकारी में चिदंबरम के बेटे कीर्ति के खिलाफ मर्डर की जांच में कुछ आपराधिक तथ्य सामने आए हैं। मामला 2007 का था।