फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   She came to her maternal Uncle's home, gangraped by two localites

मामा के घर शादी में शामिल होने आई किशोरी से गैंगरेप

Mon, 07 Mar 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Mon, 07 Mar 2016 11:29 AM IST
सार

  • युवती को अकेला देख खेत में उठा ले गए और दुष्कर्म किया
  • बेहोश युवती को फेंककर फरार हो गए बलात्कारी

विज्ञापन
She came to her maternal Uncle's home, gangraped by two localites
ननिहाल आई किशोरी से गैंगरेप - फोटो : demo pic

विस्तार

वो अपने ननिहाल आई थी एक शादी में शामिल होने के लिए, उसे क्या पता था कि मामा के गांव में उसकी इज्जत तार-तार कर दी जाएगी। दो दरिंदे उसकी ताक में थे। जैसे ही मौका मिला दोनों ने युवती को दबोच लिया और अकेले में ले जाकर बलात्कार किया। दुष्कर्मियों के कुकृत्य से युवती बेहोश हो गई तो दोनों उसे अपने घर ले गए। गांव वालों को आता देख दोनों युवती को बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन


इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात यूपी के शाहजहांपुर के बंडा की है। ननिहाल में ममेरे भाई की शादी में मां संग शामिल होने आई 16 वर्षीय किशोरी को गांव के ही दो चचेरे-तहेरे भाइयों ने अगवा कर लिया और फिर खेत में ले जाकर दो-दो बार रेप किया। दुस्साहस दिखाते हुए आरोपी युवक बेहोश हुई किशोरी को अपने घर ले गए और कमरे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


किशोरी की तलाश में निकले रिश्तेदार जानकारी करते हुए आरोपी युवकों के घर पहुंचे गए, गांव वाले भी जुट गए। गांव वालों के दबाव बनाने पर अपने को घिरता देखकर आरोपी युवक किशोरी को अपने घर के पीछे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को अकेला देख खेत में उठा ले गए और दुष्कर्म किया

She came to her maternal Uncle's home, gangraped by two localites
rape - फोटो : demo pic

महिला अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए 16 वर्षीय पुत्री और पुत्र के साथ शुक्रवार को मायके आई थी। शनिवार को बारात चले जाने के बाद महिलाएं रात में घर में ढोलक बजा रही थीं। इसी दौरान किशोरी की मां को दौरा पड़ गया। आरोप है कि किशोरी घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी लेने आई तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही किसान बिरादरी के 18 वर्षीय सचिन और उसके चचेरे भाई 19 वर्षीय अजय ने किशोरी को दबोच लिया। 

वे दोनों लड़की का मुंह दुपट्टे से बंद कर उसे वहां से करीब 50 मीटर दूर अपने घर के सामने गेहूं के खेत में ले गए और दुराचार किया। किशोरी बेहोश हो गई तो आरोपी उसे अपने घर उठा ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया।

इधर, किशोरी काफी देर तक नहीं लौटी तो महिलाओं ने गांव के लोगों को बुलाया। एक ग्रामीण ने बताया कि उसने कुछ देर पहले सचिन और अजय को घर के पास छिपे बैठे देखा था। इस पर महिलाएं और ग्रामीण अजय के घर पहुंचे। उसके पिता को पूरी बात बताते हुए लड़की बरामद कराने को कहा तो वह और परिवार के अन्य लोग गाली गलौज करने लगे। 

फरार आरोपियों को तलाश रही है पुलिस

She came to her maternal Uncle's home, gangraped by two localites
ननिहाल आई किशोरी से गैंगरेप - फोटो : demo pic

इस बीच आरोपियों ने लड़की को घर के दूसरे दरवाजे से बेहोशी की हालत में बाहर फेंक दिया। शक होने आसपास तलाश में जुटे लोगों की नजर मकान के पीछे किशोरी पर पड़ गई, इसके बाद उसे उठाकर घर ले जाया गया।

चूंकि आरोपियों का परिवार दबंग है इसलिए रात में उनके डर से कोई थाने नहीं जा पाया। उधर, घटना की जानकारी पाकर घर के पुरुष वापस आए और किशोरी को लेकर सुबह बंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर आरोपियों की तलाश की लेकिन वे दोनों क्या, उनके घर में कोई भी पुरुष नहीं मिला।

किशोरी की मां की तहरीर पर रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। पुलिस की मानें को आरपियों की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed