{"_id":"59a578814f1c1b15278b45e8","slug":"seven-children-dead-due-to-encephalitis-last-48-hours-in-gorakhpur-brd-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"BRD मेडिकल कॉलेज में 48 घंटों के अंदर इंसेफ्लाइटिस से 7 बच्चों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BRD मेडिकल कॉलेज में 48 घंटों के अंदर इंसेफ्लाइटिस से 7 बच्चों की मौत
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस का जानलेवा कहर थम नहीं पा रहा है। मासूमों के लिए काल का पर्याय बनी इस बीमारी से बीते 48 घंटे के दौरान मेडिकल कॉलेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में सात मरीजों की मौत हो गई। इन्हें पिछले दिनों तेज बुखार और झटके आने पर इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहीं इस बीच 19 नए मरीज भी इंसेफ्लाइटिस वार्ड में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ इस साल अब तक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए इंसेफ्लाइटिस मरीजों की संख्या 743 हो गई है। इनमें से 684 मरीज बालरोग विभाग में और 59 मरीज मेडिसिन वार्ड में भर्ती किए गए। इस साल यहां भर्ती 179 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इसमें बालरोग विभाग में 166 और मेडिसिन विभाग में 13 मौतें हुई थीं। इस समय बीआरडी में 106 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 95 बालरोग विभाग और 11 मेडिसिन विभाग में भर्ती हैं।
विज्ञापन
इंसेफ्लाइटिस से 24 घंटे में दम तोड़ने वालों में संतकबीरनगर के धनघटा निवासी ममता (12), बलिया के रसड़ा निवासी श्वेता सिंह (6), कुशीनगर के पटहेरवा निवासी प्रवीन यादव (4) और महराजगंज के पनियरा निवासी डेढ़ वर्षीय रितेश शामिल हैं। वहीं भर्ती होने वाले 19 मरीजों में गोरखपुर के सात, महराजगंज के पांच, कुशीनगर के तीन, संतकबीरनगर के तीन और सिद्धार्थनगर का एक मरीज शामिल हैं।Seven children dead due to Encephalitis in last 48 hours in #Gorakhpur 's BRD Medical College
— ANI UP (@ANINewsUP) August 29, 2017विज्ञापन