फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   seven booked including BSP leader in lady don death raw

लेडी डॉन की मौत पर बसपा नेता समेत सात पर केस दर्ज

Wed, 11 May 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कमालगंज (फर्रुखाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, कमालगंज (फर्रुखाबाद) Updated Wed, 11 May 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
seven booked including BSP leader in lady don death raw

उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद कमालगंज में लेडी डॉन के नाम से चर्चित युवती की मौत के मामले में कमालगंज पुलिस ने बसपा नेता, उसके बेटे एवं कमालगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। इसमें पांच नामजद हैं, जबकि दो अज्ञात।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट युवती के पिता की तहरीर पर दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान बसपा के कुछ नेता भी मौजूद रहे। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी युवती के पिता ने तहरीर में पिछले दो साल पुराने मामले का हवाला दिया है।
विज्ञापन


इसमें उसने दो साल पहले हुए रेप और फिर युवती पर गैंगस्टर की कार्रवाई का जिक्र किया है। युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि षड़यंत्र के तहत उसकी बेटी की हत्या की गई है। तहरीर में बताया कि 30 अप्रैल डीआईजी कानपुर के यहां पेशी से लौटते वक्त बसपा नेता महेंद्र कटियार और उनके बेटे गुरदीप के इशारे पर कमालगंज पुलिस ने उसकी बेटी को अगवा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने कहा उन पर लग आरोप गलत हैं

seven booked including BSP leader in lady don death raw

तत्कालीन कमालगंज एसओ सालिगराम वर्मा ने उसकी पुत्री पर नशीले पदार्थ की तस्करी का आरोप लगा गिरफ्तार किया। थाने में पीटने की वजह से सिर से लेकर पूरे शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मरणासन्न हो गई। पुलिस ने अपने बचाव के लिए मजिस्ट्रेट से आधी रात में पुलिस रिमांड का आदेश प्राप्त किया।

फिर जीप से कूदने की कहानी कढ़ी। सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर तत्कालीन एसओ सालिगराम वर्मा ने मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसकी बेटी हैलट अस्पताल में भर्ती है। तीन मई 2016 को सालिगराम वर्मा, बसपा नेता महेंद्र कटियार, गुरदीप कटियार, सिपाही नारायणी देवी और अंकेश कटियार के साथ अपनी गाड़ी से आए और उसे उठा ले गए।

पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर नौ मई को उसकी बेटी की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बसपा नेता महेंद्र सिंह कटियार, उनके बेटे गुरदीप कटियार, तत्कालीन एसओ कमालगंज सालिगराम वर्मा, अंकेश कटियार, महिला सिपाही नारायणी देवी व दो अज्ञात के खिलाफ धारा 120वी, 302, 323, 506 एवं 147, 148 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद युवती के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

बसपा नेता महेंद्र कटियार से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा मुकदमा दर्ज होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह इस संबंध में कुछ भी नहीं कहना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed