फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Robbery in a house leads Old woman beaten that she died in hospital

लूटपाट के दौरान पिटाई से घायल बुजुर्ग महिला ने दमतोड़ा

Tue, 15 Mar 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 15 Mar 2016 08:09 PM IST
सार

  • बदमाशों ने लूटपाट के दौरान जमकर बरपाया कहर
  • शिक्षक दंपति को पीटा, घर से नकदी और जेवर ले उड़े
  • बदमाशों के उत्पात से बुजुर्ग महिला की मौत
  • आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
Robbery in a house leads Old woman beaten that she died in hospital
बदमाशों के उत्पात से बुजुर्ग महिला की मौत - फोटो : demo

विस्तार

यूपी के हाथरस में अलीगढ़ रोड स्थित रावत कॉलोनी में लूट के इरादे से शिक्षक दंपति के घर में घुसे बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर दंपति और उनकी बुजुर्ग बुआ की बेरहमी से पिटाई भी की गई। जिससे कुछ देर बाद ही बुजुर्ग महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


बदमाश लूटपाट के बाद घर से अपने साथ नकदी और जेवर ले गए। हालांकि बाद में पुलिस के खोजी कुत्ते की मदद से उसे बरामद कर लिया गया। डॉग स्क्वॉयड की निशानदेही पर पुलिस ने गांव किंदौली के एक व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


इस मामले में हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी जांच में लगी है। सहपऊ ब्लॉक के जूनियर स्कूल के अध्यापक मनोज कुमार कर्दम घर में अपनी पत्नी विनीता और दो बच्चों के साथ सोए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पत्नी बस्तोई पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यापिका हैं। उनकी बुआ लीलावती(65) पत्नी बाबूलाल निवासी दारापुर का नगला, थाना क्वार्सी भी पास के कमरे में सोई हुई थीं। फूफा की मृत्यु के बाद से वह पिछले तीन साल से मनोज के साथ रह रही थीं।

पुलिस ने एक को दबोचा

Robbery in a house leads Old woman beaten that she died in hospital
लूट, क्राइम - फोटो : demo

मनोज कुमार कर्दम ने बताया कि रविवार की रात चार बदमाश चोरी की नियत से उनके घर में घुसे। पहले वे उनकी बुआ लीलावती के कमरे में गए, पर उनके जाग जाने और विरोध करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इससे वह लहूलुहान हो गईं। 
 
बदमाशों ने भारी हथियार से उनके सिर और पीठ पर कई वार किए थे। बदमाश मनोज के कमरे में भी घुसे और अलमारी खंगाली। आहट पर जब टीचर दंपत्ति की नींद खुल गई तो उनके हाथ पैर पलंग से बांधकर पिटाई की गई। विनीता ने बताया कि उसकी पिटाई करने के बाद उसे मुंह बंद रखने की चेतावनी दी गई। 

बदमाश अपने साथ दो मोबाइल फोन, कई जोड़ी कुंडल, चार अंगूठी, चेन और 40 हजार नकद एक बक्से में रखकर ले गए। उनके जाने के बाद मनोज ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागे। लेकिन उन्हें पकड़कर पिटाई कर दी गई। जिससे वह घर के बाहर अचेत होकर कर गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed