{"_id":"59bec3a54f1c1b9b688b5387","slug":"robbers-killed-headmaster-and-then-jewelry-and-cash-looted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कच्छा बनियान गिरोह का आतंक, प्रधानाध्यापक की हत्या कर लाखों की नगदी और जेवर लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्छा बनियान गिरोह का आतंक, प्रधानाध्यापक की हत्या कर लाखों की नगदी और जेवर लूटे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
बेखौफ कच्छा बनियान गिरोह ने जमकर कहर बरपाया। बदमाशों ने प्रधानाध्यापक के घर को निशाना बनाया। उनकी हत्या कर लाखों रुपये के नगदी और जेवर लूट लिए।
घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है। नवाबगंज के राधा रानी इंक्लेव में प्रधानाध्यापक के घर पर धावा बोलकर उनकी हत्या कर दी और दिव्यांग पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश अलमारियों से जेवर और नगदी लूटकर ले गए।
मोहल्ला गांधी टोला निवासी त्रिलोक चन्द के बेटे सुभाष चन्द्र (45) गांव डंडिया मोहसिन के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी शालिनी गुप्ता दिव्यांग है और वह भी पड़ोस के गांव लाईखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं।
पढ़ें:- थोड़ा सा खुला था घर का दरवाजा, अंदर झांककर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन
सुभाष ने छह महीने पहले आदर्शनगर मोहल्ले से सटी राधारानी इंक्लेव में प्लॉट खरीदा था। पड़ोस में ही जगदीश गंगवार के मकान में किराए पर रहकर वह इन दिनों अपने प्लॉट पर निर्माण करा रहे थे। बीती रात चार बदमाशों ने इसी किराए के मकान में धावा बोला।
बदमाशों ने सोते हुए दंपति पर ताबड़तोड़ वार किए। लूटपाट के बाद बदमाश छत के रास्ते वापस भाग निकले। इसके बाद घायल पत्नी ने फोन से रात 3.15 बजे गांधी टोला मोहल्ला में ससुराल वालों को घटना के बारे में बताया।

Trending Videos
सोते हुए ही कर दिए वार
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
देवर के पहुंचने पर चैनल का ताला खोलकर घायल प्रधानाध्यापक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। नवाबगंज थाने में हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई। घायल शालिनी को रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।
रविवार रात करीब ढाई बजे छत के रास्ते सीढ़ियों से बदमाश नीचे आ गए। अंदर कमरे में सो रहे सुभाष के सिर पर डंडे और राड से ताबड़तोड़ वार कर दिए। एक बदमाश ने बगल में सो रही पत्नी शालिनी के चेहरे पर डंडे से वार किया। जिससे उनका जबड़ा टूट गया। तीन वर्षीय बेटी अनन्या को शालिनी ने बचा लिया और अलमारियों की चाबियां बदमाशों के हवाले कर दी।
आईजी एसके भगत ने कहा कि बदमाशों ने प्रधानाध्यापक को मारकर लूटपाट की है। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती जांच में ही अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसएसपी को जल्द बदमाशों को पकड़ने के लिए निर्देश दिया है। खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।