फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Rape with minor girl in Kushinagar of uttar pradesh

दुर्गा पंडाल से लौट रही थी नाबालिग, आरोपी ने रेप के बाद किया कुछ ऐसा सिहर उठा गांव

Sun, 01 Oct 2017 10:19 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 01 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Rape with minor girl in Kushinagar of uttar pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
दुर्गा पूजा का मेला देखकर रात में एक नाबालिग घर लौट रही थी। इस दौरान उसे एक शख्स मिला, उसने साथ ऐसा घिनौना काम किया और फिर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है। दुर्गा पूजा का मेला देखकर रात में घर लौट रही किशोरी के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। किसी तरह पीड़ित घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। 

पढ़ें:- छत पर सो रही नाबालिग हुई गायब, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि सहम गए सब
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की यह किशोरी रात में गांव की कुछ महिलाओं और पुरुषों के साथ पूजा पंडाल और मेला देखने गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rape with minor girl in Kushinagar of uttar pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
देर रात घर लौटते समय अपनी टोली से उसका साथ छूट गया। आरोप है कि अकेली घर लौटते समय गांव का ही एक व्यक्ति उसे गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजन से आपबीती बताई। 

पढ़ें:- दरोगा ने मासूम को कमरे में बुलाया, दरवाजा खुलवाया तो इस हालत में मिले

पीड़ित के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed