फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police women officer murderd by in-laws in gujarat

महिला पुलिसकर्मी की संपत्ति पर थी ससुराल वालों की नजर, लालच में कर दी हत्या

Mon, 29 Oct 2018 05:31 PM IST
भाषा, अहमदाबाद
भाषा, अहमदाबाद Updated Mon, 29 Oct 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
police women officer murderd by in-laws in gujarat
crime
संपत्ति के लालच में एकबार फिर एक महिला की बली चढ़ गई है। महिला के साथ यह दरिंदगी गुजरात में हुई है जहां एक महिला पुलिस अधिकारी को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रुप से मार डाला। उन सभी की नजर उसकी संपत्ति पर थी।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह वारदात अहमदाबाद से करीब 315 किलोमीटर दूर जूनागढ़ में घटित हुई है। पुलिस ने बताया मारी गई महिला पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) थी। अधिकारियों ने बताया कि एएसआई किरण जोशी (41) सोमवार सुबह मधुराम क्षेत्र में अपने घर में मृत मिलीं। वह जूनागढ़ जिले के विश्वादर थाने में एएसआई थीं।
विज्ञापन


किरण जोशी के भाई महेश जोशी ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी बहन को उसके पति पंकज वेगड़ा, देवर दीपक वेगड़ा, सास रसीला वेगड़ा और ससुर भवानी वेगड़ा ने उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश रच उसे मार डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक एच एस रत्नू ने बताया कि किरण जोशी का पति लापता है जबकि पुलिस ने शिकायत में नामजद अन्य आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। रत्नू ने बताया, ‘किरण की कल  रात घर में किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गयी। हमें किरण के गले और पेट पर जख्म मिले हैं। ’ 


महेश जोशी ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन पर उसके पति और ससुराल वाले अपना घर और कुछ वाहन उनके नाम पर करने के लिए दबाव डाल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘उसके पति ने किरण का 35 तोला गहना गिरवी रखकर बैंक से ऋण लिया था। किरण उस ऋण का ईएमआई भर रही थी। ’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed