फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   One person arrested for allegedly inciting his wife for suicide in mumbai

अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 21 Jun 2018 06:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 21 Jun 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
One person arrested for allegedly inciting his wife for suicide in mumbai

अपनी पत्नी का शव पोस्टमार्टम के लिए किसी सरकारी अस्पताल में ले जाने की बजाय उसे लेकर कई घंटों तक इधर-उधर भटकने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अंधेरी (पूर्वी) के साकी नाका इलाका निवासी सोकलराम पुरोहित (28) सात जून को रात करीब एक बजे जब अपने घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी मणिबेन को फंदे से लटकता पाया।उन्होंने बताया कि पुरोहित अपने एक मित्र के साथ अपनी पत्नी को रात करीब ढाई बजे एक निजी अस्पताल ले गया , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। उन्होंने पुरोहित को शव पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद भी पुरोहित निजी अस्पताल ढूंढता रहा। अधिकारी ने बताया, ‘उसने फिर अपने समुदाय के कुछ लोगों को बुलाया, जिन्होंने उसे समुदाय द्वारा संचालित एक अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।’  हालांकि, समुदाय के इन सदस्यों ने चिकित्सकों से संपर्क किया, जिन्होंने सलाह दी कि शव को किसी सरकारी अस्पताल में ले जाया जाए क्योंकि पोस्टमार्टम किए जाने की जरूरत है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, सुबह करीब साढ़े नौ बज पुरोहित आखिरकार अपनी पत्नी का शव कांदीवली (पश्चिम) स्थित बीएमसी संचालित शताब्दी अस्पताल ले गया , जहां के चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। अधिकारी ने बताया , ‘हमारी जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि उन दोनों की पांच साल पहले शादी हुई थी और वे अक्सर आपस में झगड़ते थे क्योंकि उनकी कोई औलाद नहीं थी।’  पुरोहित ने कहा कि वह शव को किसी सरकारी अस्पताल में नहीं ले जाना चाहता था। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने को लेकर पुरोहित को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed