फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   one more gang rape story proved false in uttar pradesh

बरेली गैंगरेप के बाद रामपुर में भी किशोरी से रेप की कहानी बदली

Fri, 05 Aug 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
one more gang rape story proved false in uttar pradesh

उत्‍तर प्रदेश में बरेली में शि‌क्षिका से गैंगरेप की कहानी फर्जी सामने आने के बाद अब रामपुर जिले के मिलकखानम थाना क्षेत्र में किशोरी गैंगरेप की कहानी भी बदल गई है।

विज्ञापन


पीड़िता बृहस्पतिवार को कोर्ट में अपने बयान से पलट गई। पुलिस का कहना है कि उसने इस मामले में बयान दिया कि वह अपनी मर्जी के साथ प्रेमी शकील के साथ घर से आई और रामपुर के होटल में ठहरी थी। उसके साथ रेप नहीं हुआ था।
विज्ञापन


मिलकखानम थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने सोमवार को आरोप लगाया था कि चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे कार से एक होटल में ले गए, जहां उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी को गांव के पास ही सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद किशोरी का मेडिकल भी कराया था।

शकील के साथ शादी करना चाहती है किशोरी

one more gang rape story proved false in uttar pradesh

पुलिस ने इस मामले में किशोरी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां उसके कलमबंद बयान हुए। मिलकखानम थाने के दरोगा एवं विवेचक ओमवीर सिंह का कहना है कि किशोरी अपने पूर्व बयान से पलट गई है। उसने कोर्ट में रेप की घटना से इंकार किया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि किशोरी ने कोर्ट में बयान दिया है कि वह अपने प्रेमी शकील के साथ शादी करना चाहती थी जिसका घर वाले विरोध कर रहे थे। वह उसके साथ घर से चली गई और रामपुर के एक होटल में रुकी।

सुबह वह शकील के साथ ट्रेन से दिल्ली जाना चाहती थी। किशोरी का कहना था कि रात को उसकी मां का फोन उसके पास आया कि वह घर चली आए उसकी शादी शकील से करा दी जाएगी। इसके बाद वह राजी हो गई और घर चली गई। घर पहुंचने के बाद पिता ने उसके ऊपर दबाव डाला और शकील व उसके रिश्तेदारों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करा दी। केस के विवेचक का कहना है कि अब रेप के बयान से इंकार कर देने पर अब उसकी फाइल को बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed