{"_id":"5989cc524f1c1b9e1b8b45b2","slug":"one-lakh-prize-criminal-had-killed-fellow","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख के इनामी का बड़ा कबूलनामा, इस वजह से की थी साथी की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख के इनामी का बड़ा कबूलनामा, इस वजह से की थी साथी की हत्या
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Aug 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ और पुलिस की गिरफ्त में नाटकीय तरीके से पहुंचे एक लाख पांच हजार के इनामी डाकू गोप्पा की क्रूरता मंगलवार को पुलिस के सामने उजागर हुई। डाकू गोप्पा ने बताया कि पुलिस मुखबिरी के शक में उसने अपने ही एक साथी भइयालाल पाल की हत्या कर शव नदी कि नारे गाड़ दिया था। दिल्ली से आए दरोगा जय भगवान की हत्या के बाद सरकारी पिस्टल की मैगजीन लूटी थी। दोनों मामले में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामदगी की है। दरोगा की हत्या के वक्त वह गौरी गैंग में शामिल था।
गौरतलब है कि 29 जुलाई को मऊ थानाक्षेत्र के लालता रोड़ के पास नाटकीय मुठभेड़ में डाकू गोप्पा को एसटीएफ व पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार किया था। 30 जुलाई को जेल जाने के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने के लिए अदालत से अनुमति ली। सोमवार को अदालत ने उसे 39 घंटे की रिमांड पर पुलिस को सौंपा दिया। सोमवार रात से लेकर मंगलवार दोपहर तक रैपुरा पुलिस ने कई मामलों में जांच टीम के साथ डाकू गोप्पा से पूछताछ की।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्राम बढ़वार के पास यमुना नदी के किनारे गोप्पा की निशानदेही पर मृतक भईयालाल पाल के कपडे़ बरामद किए गए हैं। गैंग लीडर ने माना कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मुखबिरी के शक में भइयालाल पाल की 31 अगस्त 2016 को नंगा करके हत्या कर दी थी और शव नदी किनारे दफना दिया था।
विज्ञापन
दूसरे मामले में महुलिया गांव के पास 18 जुलाई 2017 को भडभड़ा पहाड़ के पास पुलिस के साथ गैंग की मुठभेड़ हुई थी, उसी जंगल में गैंग लीडर ने राइफल मय कारतूस के छिपाया था। गोप्पा की निशानदेही पर एक राइफल देशी 315 बोर 30 जिंदा कारतूस के साथ बरामद की गई है। इसके अलावा डाकू गौरी गैंग के साथ 11 मई 2013 को डाकू गोप्पा ने दिल्ली से एक लूट के आरोपी को पकड़ने आए दरोगा जय भगवान सिंह की बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के बेलहरी के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने डाकू गोप्पा की निशानदेही पर दरोगा की पिस्टल से लूटी गई मैगजीन मय 10 कारतूस जंगल में एक स्थान से बरामद की गई। दिल्ली के दरोगा की हत्या में 10 डाकू शामिल थे, इनमें गोप्पा सहित नौ अपराधी जेल जा चुके हैं। वर्तमान में इस घटना में शामिल रहा गैंग लीडर गौरी यादव फरार चल रहा है।
पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा
डाकू गोप्पा से रिमांड के दौरान कई मामलों का खुलासा कराने व बरामदगी कराने पर पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने रैपुरा थाना पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस टीम में थानाध्यक्ष अंगद प्रताप के अलावा जयप्रकाश सिंह, शिशिर सिंह, रामकुमार व नीरज कुमार शामिल हैं।