{"_id":"5a7ea5384f1c1b8c268b96a3","slug":"old-women-brutally-thrashed-at-bareilly-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, एक्शन में पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, एक्शन में पुलिस
क्राइम डेस्क
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिल दलहा देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से पीट रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना में दिखाई दे रहा है कि जब वह शख्स बुजुर्ग महिला पर लात और घूंसे चला रहा था तो आस-पास के लोग उसे अनदेखा करते हुए वहां से गुजर रहे थे। किसी ने बुजुर्ग महिला की सुध लेना जरूरी नहीं समझा। पीटने के बाद वह व्यक्ति बुजुर्ग महिला को हाथ पकड़कर खींचते हुए ले जा रहा है।
विज्ञापन
#WATCH: An old woman thrashed by a man in Bareilly, Police say,' video footage is being examined and accused will be identified.Once he is identified, we will arrest him' pic.twitter.com/wnnLdIISn0
— ANI UP (@ANINewsUP) 10 February 2018
विज्ञापन
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पुलिस ने भी वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी की पहचान की जाएगी। पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी भी होगी।
विज्ञापन