फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Old Currency Worth Rs 97 Lakhs Recovered In Thane

97 लाख की पुरानी करेंसी बरामद, एक हिरासत में

Sun, 05 Mar 2017 05:43 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर} Updated Sun, 05 Mar 2017 05:43 AM IST
विज्ञापन
Old Currency Worth Rs 97 Lakhs Recovered In Thane
old notes
महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक वाहन से 97 लाख रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की है। वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ठाणे में पिछले एक सप्ताह में ढाई करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद हो चुकी है। नोटबंदी के बाद 5000 से अधिक की पुरानी करेंसी रखना एक अपराध है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के सीनियर इंस्पेक्टर रविंद्र डोईफोडे़ ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार शाम कलवा के रेती बंदर में अमित गार्डन के पास जाल बिछाया और संदेह होने पर एक कार को रोका। कार की तलाशी के दौरान एक बोरी से बंद किए जा चुके 500 और एक हजार के  नोट बरामद हुए। इस मुद्रा की कुल कीमत 96 लाख 90 हजार पांच सौ रुपये है।
विज्ञापन


वाहन चालक की पहचान संजय छाने के रूप में हुई है। उसे आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। पिछले एक हफ्ते में ठाणे पुलिस ने तीन अलग-अलग ऑपरेशन में 2.5 करोड़ रुपये की बंद की जा चुकी करेंसी बरामद की है और छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed