फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   NRHM scam: former cmo Dr. Pawan shot himself in gorakhpur

NRHM घोटाले के आरोपी डॉक्टर ने की खुदकुशी, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

Thu, 11 Jan 2018 11:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
NRHM scam: former cmo Dr. Pawan shot himself in gorakhpur
मृतक का फाइल फोटो
NRHM घोटाले के आरोपी डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। जांच में चौंकाने वाली वजह सामने आई है। घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है।
विज्ञापन


महाबीरपुरम में में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले के आरोपी और पूर्व निदेशक उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. पवन कुमार श्रीवास्तव (68) ने बुधवार को गोरखनाथ स्थित अपने आवास पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


पढ़ें:- पुलिस ने खोला राज, ऐसा होता तो बच जाती भाजपा के कार्यक्रम में जहर खाने वाले फरियादी की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के वक्त उनके पुत्र और बहू आवास पर ही मौजूद थे। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। डॉ. पवन वर्ष 2010 में लखनऊ से सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार के साथ गोरखनाथ इलाके के महाबीरपुरम में रहते थे। 

सेवानिवृत्त होने के कुछ दिनों बाद ही उनकी पत्नी का निधन हो गया था। डॉ. पवन को दो बेटे, एक लड़की हैं। घोटाले से संबंधित चार्जशीट में भी डॉ. पवन का नाम था। उन्हें हर महीने सीबीआई कोर्ट में पेश होने के लिए लखनऊ जाना पड़ता था। 

NRHM scam: former cmo Dr. Pawan shot himself in gorakhpur
इस बार 15 जनवरी को डॉ. पवन की पेशी होनी थी। पुलिस जांच के मुताबिक पत्नी के निधन और घोटाले के आरोप से डॉ. पवन तनाव में थे। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे डॉ. पवन ने लाइसेंसी रिवाल्वर से दाहिने कनपटी पर गोली मार ली और लहूलुहान होकर बेड के नीचे गिर पड़े।

गोली की आवाज सुनकर बेटे पंकज और बहू एकता दौड़कर उनके कमरे में पहुंचे। उस समय उनके सिर और कनपटी की तरफ से खून निकल रहा था। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। 

घरवालों की सूचना के बाद गोरखनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर बिखरे सामान और फर्श से खून के सैंपल लिए। पुलिस अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed