{"_id":"5714d4914f1c1b756110fc2f","slug":"non-bailable-warrant-issued-against-mallya-by-mumbai-special-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 Apr 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
विजय माल्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
900 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। मुंबई के एक विशेष अदालत ने सोमवार को यह वारंट जारी किया।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी पर विशेष जज पीआर भावे ने माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। विजय माल्या की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं क्योंकि इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर अलर्ट जारी कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, विशेष अदालत की ओर से जब गैर जमानती वारंट जारी किया जा रहा था तब माल्या की कंपनी किंग फिशर ने अदालत से गुहार लगाई के उनके खिलाफ कोई सख्त आदेश न दिया जाए। लेकिन अदालत ने कंपनी की अपील ठुकराते हुए माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत को यह भी बताया कि माल्या ने आईडीबीआई बैंक से लिया गया 430 करोड़ रुपए का लोन विदेशों में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए इस्तेमाल किया।