फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   neighbor raped Daughter in front of mother at Allahabad

पड़ोसी ने मां के सामने बेटी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी ने दरिंदगी के बाद की और हैवानियत

Sat, 16 Dec 2017 07:01 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 16 Dec 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
neighbor raped Daughter in front of mother at Allahabad
फाइल
बेबस मां अपनी बेटी की अस्मत लूटते हुए देखती रही और कुछ ना कर सकी। दरिंदगी के बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ और हैवानियत की। घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। मंझनपुर के सैनी इलाके में पड़ोसी युवक ने मां के सामने ही बेटी की अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद महिला को पीटकर आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। शुक्रवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पढ़ें:- बेटी अपनी सहेलियों को करती थी बेहोश, बाप करता था रेप, ऐसे चलता था 'घिनौना खेल'
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली मां-बेटी अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान पड़ोस का युवक बहाने से घर पहुंचा और युवती को दबोच दुराचार करने लगा। बेटी की चीख सुन मां बचाने पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए उसके सामने ही बेटी की अस्मत लूट ली। 

neighbor raped Daughter in front of mother at Allahabad
फाइल फोटो
दरिंदगी के बाद युवक महिला की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। देर शाम घर लौटे परिजनों को मां-बेटी ने आपबीती बताई। इसके बाद पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंची महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। 

पढ़ें:- आरोपी ने बताया, कैसे 6 साल की मासूम को घर से उठाया और कहां की हैवानियत?

आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद उसे डांट कर भगा दिया। पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़ित परिवार मंझनपुर पहुंचा और शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पीड़ित को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed