फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   National-Level Shooter Alleges Coach Spiked Drink, Raped Her

राष्ट्रीय स्तर की शूटर ने कोच पर लगाया रेप का आरोप

Sun, 04 Dec 2016 02:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Dec 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
National-Level Shooter Alleges Coach Spiked Drink, Raped Her
एक राष्ट्रीय स्तर की महिला शूटर ने अपने कोच पर सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी पूर्व शूटर और ओलंपियन है। 
विज्ञापन


महिला शूटर का दावा है कि वह पिछले दो सालों से अपने कोच के साथ रिलेशनशिप में थी। आरोपी कोच ने उसके साथ शादी का वादा किया था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एमके मीणा ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर ली गई है। 

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित आरोपी स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कोच है। नेशनल राइफल एसोशिएसन ऑफ इंडिया (NRAI) ने कहा है कि वह आरोपी के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं ले सकती है। 
विज्ञापन


 

यह दो लोगों का निजी मामला है: NRAI

National-Level Shooter Alleges Coach Spiked Drink, Raped Her
एनडीटीवी से बात करते हुए एनआरएआई के अधिकारी ने कहा, 'यह दो लोगों का निजी मामला है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। अगर हमसे सहयोग मांगा गया, तो हम पूरा सहयोग करेंगे।'

अगर कोच के खिलाफ लगाए गए आरोप सिद्ध होते हैं, तो SAI उसे सस्पेंड कर सकती हैं, लेकिन अभी तक आरोपी से सिर्फ जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है और उसकी गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। ऐसे में अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। 

हाल में इस महिला के जन्मदिन के अवसर पर यह कोच उसे बधाई देने के लिए चाणक्यपुरी स्थित उसके घर पर आया था। महिला के मुताबिक इस मौके पर कोच ने नशीला पदार्थ मिलकार उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद महिला बेहोश हो गई और आरोपी ने उसका रेप किया। महिला खिलाड़ी के मुताबिक इस घटना के बाद आरोपी ने उसके फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed