फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Murder accused brutally killed at Allahabad

घर के बाहर सोते को उठा ले गए प्राथमिक स्कूल, गोलियां मारी, ईट से सिर कुचला, गला दबाया

Wed, 11 Oct 2017 01:37 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Wed, 11 Oct 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
Murder accused brutally killed at Allahabad
डेमो
सरायइनायत के सुदनीपुर खुर्द गांव में सोमवार रात घर के बाहर सोए जीतेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू (45) को अगवा करने के बाद कुछ दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मार डाला गया। उसे दो गोलियां मारने के साथ ही गला भी लुंगी से कसा गया था। फिर कातिलों ने लाश वहां से खींचकर ले जाने की कोशिश की लेकिन सड़क पर ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


मृतक भी पड़ोस की एक युवती की हत्या का आरोपी था। उसी युवती के पिता और भाई समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक नामजद महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस कत्ल का एक आरोपी पहले से जेल में है।
विज्ञापन


सुदनीपुर खुर्द गांव निवासी जीतेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू पांच भाइयों में बड़ा था। दिमागी हालत कमजोर होने की वजह से उसका ब्याह नहीं हुआ था। सोमवार रात भोजन के बाद वह घर के बाहर सोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Murder accused brutally killed at Allahabad
demo pic
भोर में टहलने निकली महिलाओं ने घर से करीब दो सौ मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय के निकट खड़ंजा मार्ग पर बबलू का खून सना शव देखा तो सन्न रह गईं। गांव में हल्ला मचा तो भीड़ लग गई। बबलू के भी परिवार के लोग आ गए। खबर पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष पीयूष पांडेय के साथ सीओ फूलपुर मजीद अंसारी पहुंचे।

बबलू के गले में लुंगी कसी थी। उसके सीने पर दोनों तरफ गोली मारी गई थी। ईंट से सिर भी कूंचा गया था। शव से खून के निशान के पीछे पुलिस प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंची। वहां एक स्थान पर खून बिखरा था।

पुलिस का अनुमान है कि वहां कत्ल के बाद शव को खींचकर कातिल ले जा रहे थे तभी किसी ग्रामीण को आता देख शव वहीं छोड़कर भाग निकले। मौके पर खून सनी ईंट और प्वाइंट 32 बोर कारतूस का एक खोखा मिला।

कुछ दूर पर झाड़ी में तीन डिस्पोजल गिलास और शराब की खाली बोतल पड़ी थी। उसे पुलिस ने साक्ष्य के लिए कब्जे में ले लिया। माना गया कि कातिलों ने वहां शराब पी थी। एसपी गंगापार सुनील सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्कवॉयड को भी बुला लिया। खोजी कुत्ता घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर ट्यूबवेल तक गया।

 

Murder accused brutally killed at Allahabad
डेमो
खून का बदला खून में गई एक और जान
बबलू के छोटे भाई सुमित ने पड़ोसी भूपेंद्र वीर सिंह के परिवार पर कत्ल का आरोप लगाया। दोनों परिवार के बीच खूनी दुश्मनी चल रही है। दो साल पहले 31 जुलाई 2015 को ट्रैक्टर से मेड़ टूटने के विवाद में हुए झगड़े के दौरान भूपेंद्र वीर की बेटी ममता (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उस हत्याकांड में जीतेंद्र समेत उसके भाई रतन उर्फ रिंकू, सुमित उर्फ सोनू, दिलीप उर्फ मोनू, चचेरा भाई लवकुश नामजद हुए। रतन सिंह अब भी जेल में बंद है। बाकी भाई जमानत पर छूटे थे। 2015 में ही सात अक्तूबर को जीतेंद्र उर्फ  बबलू बम हमले में जख्मी हुआ था जिसमें भूपेंद्र वीर, उसके पुत्र विजय सिंह, और मंदर गांव पूरामुफ्ती निवासी भांजे पप्पू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। हालांकि पुलिस ने इस घटना को पेशबंदी करार देकर कोई कार्रवाई नहीं की थी। 

 

Murder accused brutally killed at Allahabad
मदद को आगे आए पड़ोसी
दो साल से दो पड़ोसी परिवार के बीच दुश्मनी में यह चौथी वारदात
फिर 17 जुलाई 2016 को जीतेंद्र के चचेरे भाई विनोद सिंह को रात में सोते वक्त सीने में गोली मार दी गई। उस घटना में भी पिता-पुत्र भूपेंद्र वीर और विजय के खिलाफ 307 का केस लिखा गया था।

उस वारदात में भूपेंद्र अभी जेल में बंद है जबकि विजय फरार है। अब जीतेंद्र की हत्या में जेल में बंद भूपेंद्र वीर को साजिश रचने तथा उसके फरार पुत्र विजय कुमार, बेटी गुड़िया तथा मंदर गांव पूरामुफ्ती निवासी भांजे रामभवन सिंह उर्फ पप्पू के खिलाफ कत्ल का मुकदमा लिखा गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी युवती गुड़िया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पता चला है कि कई दिन से एक कार में कुछ लोग आरोपियों के घर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed