{"_id":"595758f04f1c1b1c6e8b4cec","slug":"mumbai-a-private-school-staff-humiliate-25-students-give-children-forced-haircuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सबक सिखाने' के लिए मुंबई के स्कूल ने दो दर्जन बच्चों के जबरदस्ती बाल कटवा दिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'सबक सिखाने' के लिए मुंबई के स्कूल ने दो दर्जन बच्चों के जबरदस्ती बाल कटवा दिए
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के जबरदस्ती काटे गए बाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में मासूमों के साथ प्रताड़ना के कई मामले आते हैं लेकिन मुंबई का ये मामला कुछ ज्यादा ही प्रताड़ित करने वाला है। यहां विखरौली के एक स्कूल में टीचर ने सबक सिखाने के लिए एक दो नहीं बल्कि पूरे 25 मासूमों के बाल कटवा दिए।
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल स्कूल के डायरेक्टर, ऑफिस असिस्टेंट और बाल काटने वाले फिजिकल ट्रेनिंग टीचर के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
दरअसल, विखरौली स्थित एक प्राइवेट स्कूल में डायरेक्टर ने वीरवार को बच्चों को छोटे बाल रखने के आदेश दिए। इसके बाद कल उन्होंने फिजिकल ट्रेनिंग टीचर के साथ मिलकर बच्चों को सबक सिखाने की सोची और स्कूल के दो दर्जन से अधिक बच्चों को जबरदस्ती पकड़कर उनके बाल कटवा दिए। इस जबरदस्ती में दो बच्चों को सिर में चोट भी आई।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बच्चों के साथ जबरदस्ती की गई इतना ही नहीं जब उन्होंने स्कूल प्रबंधन से इस बारे में जानना चाहा तो उनकी एक न सुनी गई। जिस पर उन्हें पुलिस के पास जाना पड़ा।
जिस पर पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।