फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mother kills her four month old daughter as she wanted baby boy

बेटे की चाह में हत्यारिन बनी मां, चार माह की बेटी का रेता गला

Fri, 09 Sep 2016 05:56 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
 mother kills her four month old daughter as she wanted baby boy

एक तरफ देश में बेटियों की पढ़ाई के लिए मुहीम चलाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ उनके साथ क्राइम की वारदातें भी बढ़ती जा रही हैं। राजस्थान के जयपुर में मां ने 4 महीने की मासूम बेटी को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह एक लड़की थी। हैरान करने वाली बात है कि मासूम के गले पर 16 घाव बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


26 अगस्त को घर की तीसरी मंजील पर एसी के पुराने बक्से में खून से लतपत बच्ची की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को जरा भी शक नहीं हुआ कि इस खूनी वारदात को खुद मां अंजाम दे सकती है।
विज्ञापन


दरअसल, जयपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली बेटे की चाहत रखने वाली हत्यारिन मां नेहा गोयल एक पढ़े-लिखे जॉइंट परिवार में रहती है। शक न होने की एक वजह यह भी थी कि परिवार में 20 लोग रहते हैं और जयपुर के व्यापार संघ में ऊंचे पद पर परिवार के वरिष्ठ सदस्य थे। ऐसे में पुलिस को शुरुआत में किसी बाहर वाले पर शक हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के नाखूनों से मिला बच्ची का खून

 mother kills her four month old daughter as she wanted baby boy
क्राइम

जांच में जुटी पुलिस के सामने जो सच सामने आया वह बेहद चौंकाने वाला था। पुलिस ने जब घर के सदस्यों से पूछताछ कि तो हत्यारिन मां ने बताया कि उसने मासूम की लाश को नहीं छुआ, लेकिन जांच में सामने आया कि उसने लाश को छुआ था। शक बढ़ते ही पुलिस ने सख्ती दिखाई और आरोपी मां के नाखूनों में से मासूम का खून बरामद हुआ। इतना ही नहीं घर में और जगह भी बच्ची के खून के धब्बे देखे गए।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक बार पहले भी हत्यारिन मां ने बच्ची को मारने कोशिश की थी, लेकिन किस्मत से वह बच गई। डॉक्टर को दिखाने पर मां ने उसकी तबियत खराब होने का बहाना लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed