फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mikhail killed Sheena, I was only shielding him, Indrani told Peter in jail

इंद्राणी ने पीटर से कहा था कि उसने नहीं, मिखाइल ने शीना को मारा

Mon, 07 Mar 2016 05:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 05:40 PM IST
सार

  • 'मिखाइल ने खुद इंद्राणी से शीना की हत्या की बात कबूली थी'
  • 'इंद्राणी ने 15 साल तक पीटर को धोखे में रखा'

विज्ञापन
Mikhail killed Sheena, I was only shielding him, Indrani told Peter in jail
शीना बोरा हत्याकांड - फोटो : getty

विस्तार

हाई प्रोफाइन शीना बोरा हत्याकांड में एक बार फिर नया बयान मीडिया की सुर्खियां और लोगों की दिलचस्पी की वजह बन रहा है। पीटर के भाई गौतम मुखर्जी ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में कहा बीते साल अक्टूबर में जेल में इंद्राणी मुखर्जी ने पीटर से इस हत्याकांड में अपनी भूमिका कबूली थी। इंद्राणी ने पीटर को बताया था कि शीना की हत्या उसने नहीं, बल्कि उसके बेटे मिखाइल ने की थी, उसने तो बस शीना की लाश को ठिकाने लगाने में उसकी मदद की थी।

विज्ञापन


पीटर के भाई गौतम मुखर्जी की मानें तो जेल में कैद उनका भाई पीटर इस केस में एकदम बेगुनाह है। उसका कोई कुसूर नहीं हैं। उसे तो जबरन इस केस में घसीटा गया है। गौतम के साथ उनकी बहन शगुन मुखर्जी ने भी इस बात की तस्दीक की। दोनों के मुताबिक पीटर और इंद्राणी मुखर्जी के बीच इस मसले पर बीते साल बायकुला जेल में बात हुई थी। 
विज्ञापन


गौतम और शगुन ने बताया कि इस केस में ढाई सौ गवाह है लेकिन किसी ने भी इस हत्याकांड में पीटर की तरफ उंगली नहीं उठाई। पीटर को महज इंद्राणी के बारे में होने वाले खुलासों की वजह से खींच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मिखाइल ने खुद इंद्राणी से शीना की हत्या की बात कबूली थी'

Mikhail killed Sheena, I was only shielding him, Indrani told Peter in jail
शीना बोरा हत्याकांड - फोटो : getty

गौतम और शगुन के मुताबिक साल 2012 में जब इंद्राणी पर शीना को मारने का आरोप लगा तब पीटर लंदन में था। पारिवारिक सूत्रों ने ये भी बताया कि शीना की हत्या करने का ख्याल भी इंद्राणी के दिमाग कैसे आ सकता है वो तो अपने पूर्व पति संजीव खन्ना के साथ डर्टी वीकेंड मनाने के चक्कर में थी।

उस दिन शीना का भाई मिखाइल उसे और ड्राइवर श्यामवीर राय को अपने साथ ले गया था। लेकिन जब घर लौटा तो शीना उसके साथ नहीं थी। इंद्राणी ने इसके बारे में पूछा तो मिखाइल ने बताया कि उसने शीना की हत्या कर दी।

गौतम के मुताबिक मिखाइल का पुणे के मनोचिकित्सक डॉक्टर यूसुफ माचिसवाला के यहां मनोरोग का इलाज भी चल रहा था।

गौतम के मुताबिक बेटी की हत्या के बाद जब इंद्राणी गिरफ्तार हुई थी तो पीटर उससे अपना दर्द बांटा था। पीटर ने गौतम से कहा था कि इंद्राणी और खन्ना के बीच शादी का बंधन भले ही टूट गया हो लेकिन दोनों में संबंध अब भी चल रहे थे।

'इंद्राणी ने 15 साल तक पीटर को धोखे में रखा'

Mikhail killed Sheena, I was only shielding him, Indrani told Peter in jail
शीना बोरा हत्याकांड - फोटो : getty

कोर्ट में भी पीटर ने इंद्राणी के दगाबाज चरित्र की कहानी गौतम को बताई थी। पीटर ने गौतम को बताया था कि इंद्राणी उसे 15 साल से धोखा दे रही थी और उसे पता भी नहीं चला। वो चाहती तो दौलत-पैसा जो चाहिए ले लेती, लेकिन उसे धोखा न देती।

शगुन ने भी गौतम की हां में हां मिलाते हुए पीटर की बेगुनाही के बारे में दलीलें दीं। 

दोनों भाई-बहन ने ये भी बताया कि पीटर को तो तीन साल तक पता ही नहीं था कि शीना की हत्या हो चुकी है। इंद्राणी को जब पुलिस लेकर जा रही थी तो तब पीटर ने कहा भी था कि वो सारी गलतफहमियां दूर करने के लिए शीना के लॉस एंजिलिस से यहां आने का इंतजाम करता है। लेकिन बाद में उसे पता चला कि शीना की हत्या कर दी गई है।

गौतम के मुताबिर इंद्राणी की गिरफ्तारी के बाद जब वह खार पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उन्हें पता चला कि शीना की हत्या के बाद मिखाइल और उनकी हत्या की भी साजिश रची गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed