फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   manipuri couple axed for 15 rupees debt

यूपी: 15 रुपए की उधारी के लिए दंपत्ति को कुल्हाड़ी से काटा, गांव में PAC तैनात

Thu, 28 Jul 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Thu, 28 Jul 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
manipuri couple axed for 15 rupees debt
हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़ और मौजूद सुरक्षाकर्मी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के गांव लखनीपुर में गुरुवार को एक दुकानदार ने उधारी के 15 रुपये नहीं मिलने पर एक दंपति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और छुप गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी को घर में परिवार सहित जिंदा जलाने की कोशिश की।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को समझाने के बाद घर का दरवाजा तोड़कर आरोपी को निकाला। उससे हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव लखनीपुर का रहने वाला भारत नागर (45) और उसकी पत्नी ममता (40) खेतों में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ दिनों पहले उन्होंने गांव में परचून की दुकान चलाने वाले अशोक मिश्रा से करीब 15 रुपये का सौदा उधार लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

धान रोपाई को जाते वक्त खरीदे थे 15 रुपए के बिस्किट

manipuri couple axed for 15 rupees debt
भीड़ को शांत करती मैनपुरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार सुबह पति-पत्नी धान की रोपाई करने खेतों की ओर जा रहे थे। तभी भूख लगने पर उन्होंने अशोक के समीप स्थित एक दुकान से बिस्कुट के पैकेट खरीद लिए। दुकानदार ने दोनों को रोका और उधारी के 15 रुपये मांगे। इसी बात पर दंपति और दुकानदार के बीच विवाद हो गया।

दोनों पति-पत्नी कुछ आगे बढे़ ही थे कि अशोक कुल्हाड़ी लेकर उनके सामने आ गया। वे कुछ समझ पाते उससे पहले ही भारत की गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

बीच बचाव करने पहुंची पत्नी ममता के सिर में भी अशोक ने कुल्हाड़ी से वार किया। इससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाडे़ गांव में हुई इस नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई।

मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भागकर घर का दरवाजा बंद कर लिया।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को घर से निकाला

manipuri couple axed for 15 rupees debt
घटना स्‍थल पर मौजूल लोग - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। साथ ही एसपी देवरंजन वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसी बीच कुछ लोगों ने आरोपी के घर में मिट्टी का तेल डालकर पूरे परिवार समेत उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

हालांकि मौजूद पुलिस ने लोगों को रोक दिया। थाने में पूछताछ में अशोक ने जुर्म कबूल कर लिया। मृतक के भाई रामऔतार ने अशोक और उसकी पत्नी रजनी के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामले में एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि उधारी के रुपये का विवाद था। उसके बाद ही अशोक ने दंपति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हो गई है। कुछ लोगों ने घटना के बाद माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। उन्हें टारगेट कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed