{"_id":"572354924f1c1bc73ea915c3","slug":"man-suicides-after-poisoning-his-wife-and-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी, पत्नी को जहर दे अधेड़ ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी, पत्नी को जहर दे अधेड़ ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
Updated Fri, 29 Apr 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
मृतक अशोक प्रताप सिंह
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की श्रीजी गार्डन कॉलोनी निवासी ने आर्थिक तंगी से परेशानी के चलते अपनी पत्नी और बेजी को जहर देकर जान दे दी।
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाले शख्स की नाम अशोक प्रताप सिंह है जो पत्नी नीता सिंह व बेटी आस्था को जहर देने के बाद जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले वह अपने कुछ करीबियों और रिश्तेदारों को मसेज कर कहा कि वह अब जिंदगी की जंग हार गया। घटना से इलाके में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
अशोक सिंह मथुरा के पास छाता में बिटुमिन की फैक्ट्री चलाते थे जो घाटा लगने के कारण बंद करनी पड़ी थी। वह अब अपने बहनोई के मकान में रह रहे थे। बताते हैं कि फैक्ट्री बंद होने के बाद उन्होंने फरीदाबाद में अपने लिए एक नौकरी भी तलाश ली थी और कुछ दिन में नोएडा में शिफ्ट होने वाले थे।
विज्ञापन
अशोक सिंह के दो बेटे भी है जिनमें एक नोएडा में पढ़ाई कर रहा है और दूसरा एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जिस बेटी को अशोक सिंह ने जहर दिया है वह मानसिक विक्लांग बताई जा रही है।