{"_id":"5cc3e793bdec22070b271c1f","slug":"man-poses-as-journalist-and-dupe-people-in-delhi-now-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को पत्रकार बताकर पेज-3 कार्यक्रमों में होता था शामिल, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुद को पत्रकार बताकर पेज-3 कार्यक्रमों में होता था शामिल, गिरफ्तार
Sat, 27 Apr 2019 11:12 AM IST
Shilpa Thakur
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने एक 25 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह खुद को पत्रकार बताकर पांच सितारा होटलों में होने वाले पेज-3 कार्यक्रमों में शामिल होता था। और उसी दौरान लोगों का सामान चोरी कर लेता था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आरोपी की पहचान आशीष जॉन के तौर पर हुई है। वह मोदी नगर का रहने वाला है। वहां वह साक्षात्कार के बहाने बॉलीवुड सितारों, क्रिकेट खिलाड़ियों सहित अन्य सेलेब्रिटी से मिलता और उनके साथ फोटो खिंचवाता था। और मौका मिलने पर सामान की चोरी कर लेता था।
जॉन को गुरुवार को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह लग्जरी होटल में पेज-3 कार्यक्रम में शामिल हुआ था। मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है, "सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल के सुरक्षा अधिकारियों और कार्यक्रम के आयोजकों को सतर्क कर दिया, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी। अपनी गिरफ्तारी से एक दिन पहले जॉन एक अन्य होटल में प्रमोशनल कार्यक्रम में शामिल हुआ था।"
मामले पर नई दिल्ली के डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया, "जाचं में पता चला है कि जॉन अकसर बड़े कार्यक्रमों में जाता था और सेलिब्रिटी और वीवीआई लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाता था।"
पुलिस अधिकारी ने बताया, "वह कार्यक्रम में मोजूद लोगों को ये कहकर ठगता था कि वह प्रभावशाली लोगों के संपर्क में है और उनका काम कराने में मदद कर सकता है। पुलिस ने पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और ठगी गई रकम की जांच की जा रही है। पुलिस को अभी तक किसी पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।"
उसने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को सम्मानित एंटरटेनमेंट कंपनी में काम करने वाला पत्रकार बताया है। आरोपी पटेल नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज चोरी के एक मामले में भी शामिल रह चुका है।