फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man offered marriage by three women, looted

शादी के लालच में फंसे अधेड़ को तीन युवतियों ने लूटा, इज्जत भी गई

Fri, 10 Jun 2016 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
Man offered marriage by three women, looted
प्रतीकात्मक तस्वीर

गुजरात पुलिस ने 50 वर्षीय शख्स को लूटन के आरोप में तीन मह‌िलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के इस लुटेरे गैंग में एक पुरुष भी शामिल था। मामला गुजरात के राजकोट का है।

विज्ञापन


पकड़ी गई तीनों महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर एक अधेड़ को नशीला पदा‌र्थ ख‌िलाकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। इन तस्वीरों के जरिए आरोपी गैंग ने अधेड़ को ब्लैकमेल करते हुए 25 लाख रुपए की मांग की। धमकी दी गई क‌ि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसकी तस्वीरें ऑनलाइन कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


पीड़ित शख्स परसोत्तम मारवीय ने मामले की पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं के लुटेरे गैंग का पर्दाफास किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में खोखरा की रहने वाली मंजुला उर्फ मोना वघेला, डेजी मकवान, शीला क्रिस्चियन और माइकल जोसेफ हैं। आरोपी महिलाओं की मुलाकात एक मैरिज ब्यूरो ने कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परसोत्तम ने कई महिलाओं को देखने के बाद किया था रिजेक्ट

Man offered marriage by three women, looted
प्रतीकात्मक तस्वीर

टाइम्स ऑफ इंडिया की अनुसार आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई।

करीब साढ़े तीन साल पहले परसोत्तम की पत्नी की मौत बीमारी से हो गई थी। परसोत्तम के पास पांच बेटिंया और दो बेटे हैं। घर गृहस्‍थी के भार को देखते हुए परसोत्तम के घर वालों उसकी दूसरी शादी कराने की कोशिश में थे जिससे कि घर की देखभाल हो सके।

इसी दौरान कुछ दिन पहले एक मैरिज ब्यूरो चला रही शीला का फोन आया। परसोत्तम और उसके घर वाले शीला के पास लड़कियां देखने गए। शीला ने परसोत्तम को तीन लड़कियां दिखाईं जिसे परसोत्तम ने रिजेक्ट कर दिया।

इसके कुछ दिन बाद शीला ने फिर फोन कर पुरसोत्तम से कहा कि तीन और हैं जो अपने घर वालें के विरोध बाद भी तुमसे शादी करना चाहती हैं। इस पर परसोत्तम ने फोन काट दिया। इसके दो दिन बाद शीला ने फिर फोन किया और कहा कि वो लड़कियां तुमसे प्यार करने लगी हैं। अगर तुम उनसे शादी नहीं करोगे तो वह जान दे देंगी।

होटल में मिलने पहुंचा पुरसोत्तम तो इज्जत और धन दोनों लुटा

Man offered marriage by three women, looted

इसके बाद परसोत्तम ने उन लड़कियों के सा‌थ कुछ दिन के लिए माउंट आबू घूमने के लिए तैयार हो गया। 21 मई को परसोत्तम साथ माउंट आबू पहुंचा तो उसे वहां पहले मौजूद से तीनों महिलाएं मिलीं। उन्होंने एक होटल में रूम बुक कर रखा था। मंजुला नाम की महिला ने परसोत्तम को पानी के साथ कोई नशीला पदा‌र्थ पिला दिया। पुरसोत्तम जब नींद से जागा तो उसके पास मौजूद ज्वैलरी और 12 हजार रुपए नकदी गायब थी।

इसके बाद परसोत्तम ने अहमदाबाद लौटकर मंजुला को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसी बीच परसोत्तम के पास एक आदमी का फोन आया जिसमें कहा गया कि उसके पास परसोत्तम की अश्लील तस्वीरें हैँ जिसमें वह एक लड़की के सा‌थ दिख रहा है। फोन करने वाले ने मांग की कि उसे 25 लाख रुपए नहीं मिले तो वह इन तस्वीरों को सार्वजनिक कर देगा।

धमकी सुनकर परसोत्तम पांच लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गया। लेकिन इसी बीच परेशान होकर उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिससे लुटेरे गैंग का पर्दाफास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed