{"_id":"5aa4ca194f1c1baf758b4c7a","slug":"man-kills-ex-airforce-officer-and-wife-when-they-asked-to-return-loan-amount-given-to-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे वापस मांगे तो कर दी पत्नी सहित वायुसेना अधिकारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे वापस मांगे तो कर दी पत्नी सहित वायुसेना अधिकारी की हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई के वर्ली के गोपाल नगर स्लम क्षेत्र से पुलिस ने 32 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राजू धाकड़ है और उसने एक समय पर अपने मालिक रहे रिटायर्ड सेना अधिकारी जीके नायर और उनकी पत्नी को गला काटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस उप महानिरीक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि 32 साल के आरोपी ने 70 साल के पूर्व वायुसेना अधिकारी और उनकी 68 साल की पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी पहले अधिकारी के घर में काम करता था। उनकी बॉडी को सुबह पड़ोसी ने देखा था। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय के अंदर गोपाल नगर स्लम्स से आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
नर्मदा ग्रीन वैली में रहने वाले अधिकारी और उनकी पत्नी का गला काटा गया था। उन्हें मृत अवस्था में सुबह पड़ोसियों ने देखा। चौधरी ने बताया कि राजू नायर कपल के यहां काम करता था। उसने कपल से अपनी बहन की शादी के लिए पैसे उधार लिए थे जो वह उन्हें वापस नहीं कर रहा था। जिसके बाद नायर ने उसे अपने यहां से और पीएसयू कंपनी की नौकरी से हटा दिया। पीएसयू में वह कॉन्ट्रैक्ट लेबर के तौर पर काम कर रहा था। गुस्से में आकर राजू ने 8 मार्च को कपल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
डीआईजी ने कहा- हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से सोने की चेन और आठ चूड़ियां लेकर भाग गया। जिसे उसके पास से जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें राजू के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं जिसमें कि आरोपी के खून से लथपथ कपड़े शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 394 (स्वेच्छा से डकैती करने के कारण लगी चोट) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।