फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man in Gujarat commits suicide after murder of wife and daughter, blames dark forces

गुजरात: बिजनेसमैन ने पत्नी और बेटी की हत्या कर खुदकुशी की, काली ताकतों को बताया वजह

Thu, 13 Sep 2018 08:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Man in Gujarat commits suicide after murder of wife and daughter, blames dark forces

गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को एक 45 वर्षीय बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी और बेटी के हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। उसके घर में तीन पेजों का सुसाइड नोट भी पाया गया। इस सुसाइड नोट में उसने खुदकुशी और हत्या की वजह लिखी है।

विज्ञापन


नोट में उसने इन सबके लिए काली ताकतों को जिम्मेदार ठहराया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कुनाल त्रिवेदी अपने घर के सीलिंग फैन पर लटके हुए मिले। वहीं उनकी पत्नी कविता (45) और बेटी शरीन (16) के शव बेडरूम की जमीन पर पड़े मिले।  
विज्ञापन


रिश्तेदारों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जब कई बार फोन करने पर भी त्रिवेदी के घर पर कोई फोन नहीं उठा रहा था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बुधवार की सुबह घर का दरवाजा खोला तो देखा, त्रिवेदी की मां जयश्री (75) भी घर में अचेत अवस्था में मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Man in Gujarat commits suicide after murder of wife and daughter, blames dark forces

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि त्रिवेदी ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आत्महत्या की या फिर तीनों ने एक साथ आत्महत्या की। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं त्रिवेदी की मां अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस का कहना है कि तीन पन्नों के सुसाइड नोट में किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का जिक्र नहीं किया गया है। नोट में त्रिवेदी ने सबकी मौत का कारण काली ताकतों को बताया है। उसने अपनी मां को जहर दे दिया था।

उसने लिखा है कि सब उसे शराबी बोलते थे, वह अपनी मर्जी से कभी शराब पीना नहीं चाहता था। काली ताकतें उसे शराब पीने के लिए उकसाती थीं। नोट में किसी तांत्रिक के बारे में भी कुछ नहीं लिखा है।

त्रिवेदी ने नोट में लिखा है कि उसकी डिक्शनरी में सुसाइड शब्द नहीं था। अगर सब उसकी बात सुन लेते तो उसकी जिंदगी कुछ और होती। उसने नोट में अपनी मां को कहा है कि तुम कभी नहीं समझी।

अगर तुमन पहले ही समझ जाती तो आज जिंदगी कुछ और होती। उसने नोट में आगे लिखा है कि किसी ने उसकी काली ताकतों वाली बात पर यकीन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed