फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man dies after he was saving his sisters from eve teasers

बहनों को बचाने के लिए भाई ने गंवाई जान, आखिरी दम तक बदमाशों से बचाता रहा

Sat, 14 Jan 2017 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Jan 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
man dies after he was saving his sisters from eve teasers

पश्चिम बंगाल में एक भाई को अपनी बहनों की आबरू बचाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी है। घटना बंगाल के नादिया की है जहां शुक्रवार को कुछ बदमाशों ने 36 साल के शख्स गोलाम मुर्ताजा अहमद और उनकी बहनों का पीछा करना शुरू कर दिया।  

विज्ञापन


घटना के दौरान अहमद अपनी बहनों के साथ डेबाग्राम से अपने घर शेवरताला गांव लौट रहा था। रात के 10 बज रहे थे, तभी 5 बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।  हैवान बन चुके बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर अहमद की बहनों पर गंदे कमेंट्स करने लगे।

विज्ञापन

भाई ने अस्पताल में दम तोड़ा

man dies after he was saving his sisters from eve teasers

वे किसी भी तरीके से अहमद की दोनों की बहनों को अपना शिकार बनाना चाहते थे। उनकी इस हरकत की वजह से घबराए अहमद का संतुलन बिगड़ा और वे चलते स्कूटर से नीचे गिर गए। अहमद और उनकी बहनों को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां, कुछ समय बाद ही अहमद ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी बहनों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। गिरफ्त में आने से बचने के लिए पांचों बदमाश मौके से ही फरार हो गए। अहमद के पिता नसीमुद्दीन शेख ने कालीगंज पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed