गर्लफ्रेंड की दूसरे से तय हुई शादी तो ब्वॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बचपन की दोस्त और प्रेमिका के मिलने के कुछ घंटे बाद ही एक नौजवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को बताया कि उसकी शादी किसी और से तय हो गई है तो यह सुनते ही प्रेमी सदमें में आ गया।
मिड-डे के अनुसार, 27 वर्षीय युवक की बचपन से ही उसक युवती से दोस्ती थी। शख्स ने जब सुना कि उसकी लंबे समय से गल्फ्रेंड किसी से शादी करने जा रही है तो उसे बहुत बुरा लगा और उसने जान देनें की ठान ली। मामला मुंबई का है।
पीड़ित की पहचान अमर सावंत के रूप में हुई है तो मुंबई के लालबाग इलाके में रहने वाला था। अमर ने अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी।
प्रेमिका को जीवन साथी बनाना चाहता था अमर
अमर के एक दोस्त ने पुलिस को बताया है कि वह घटना से पहले शाम को अमर से मिला था। अमर बिल्कुल ठीक था। अमर जब उसके घर से जा रहा था जब मुस्कुरा रहा था।
लेकिन अगले दिन सुबह की खबर मिली कि उसने जान दे दी है। कई सालों से एक लड़की से उसका संबंध था और वह उसके साथ ही शादी करना चाहता था। लेकिन उस लड़की के घर वालों ने अरेंज मैरिज के तहत उसकी शादी कहीं और तय कर दी।
इस बात का पता चलने पर अमर चिंता में था लेकिन ऐसाय नहीं लग रहा था कि वह इतना खतरनाक कदम उठाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
अमर एक फाइव स्टार होटल में हाउसकीपिंग का काम कर रहा था। अपनी प्रेमिका से कुछ देर चैटिंग के बाद उसने करीब 10 बजे रात को फांसी लगा ली। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।