फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man arrested with photocopy of two thousand note in Mumbai

...जब दो हजार के नोट की फोटोकॉपी लेकर बीयर खरीदने पहुंचा शख्स

Tue, 22 Nov 2016 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Nov 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
man arrested with photocopy of two thousand note in Mumbai
फोटोकॉपी किया हुअा नोट - फोटो : mid-day

देशभर में नोटबंदी के बीच कुछ शातिरों ने मार्केट में आए नए नोटों के नकली नोट बनाने शुरू कर दिए हैं और धड़ल्ले से नकली नोटों को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी आरोप में मुंबई से एक 24 साल के तुषार चित्तले को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार तुषार दो हजार के नोट की फोटोकॉपी लेकर बीयर खरीदने ठेके पर पहुंचा गया। मामला मुंबई के विरार का है, जहां नकली नोट की पहचान होने के बाद पुलिस को बुलाया गया। बताते चलें कि पुलिस ने तुषार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

ठेके में काम करने वालों ने नोट को छूकर ही पकड़ा

man arrested with photocopy of two thousand note in Mumbai
गिरफ्तार हुआ शातिर - फोटो : mid-day

दरअसल, तुषार ने जैसे ही नोट की फोटोकॉपी ठेके में काम करने वालों को दिया तो कर्मियों ने नोट में कुछ गड़बड़ी महसूस की। तब उन्होंने तुषार से सवाल किया तो वह घबराने लगा। शक बढ़ने पर ठेके के मालिक को इसकी खबर दी। मालिक ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को खबर दी और तुषार को गिरफ्तार करवा दिया।

मामले पर ठेके मालिक ने बयान देते हुए कहा कि उनके यहां काम करने वाले कर्मी पुराने नोटों को छू कर ही पहचान लेते हैं और अब उन्हें मार्केट में आए नए नोटों के बीच नकली नोट होने की पहचान करने में भी अच्छी पकड़ हो गई है।
विरार पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने अपना जुर्म कबूल लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed