फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man and married women suicide after caught in affair

विवाहिता के प्यार में युवक ने दी जान, महिला ने भी लगाई फांसी

Thu, 21 Jul 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धनारी/चंदौसी, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, धनारी/चंदौसी, मुरादाबाद Updated Thu, 21 Jul 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
man and married women suicide after caught in affair
- फोटो : representative pic

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के चंदौसी/धनारी थाना क्षेत्र के नगला चतुर्भानपुर में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। इसके एक घंटे बाद ही सामने वाले घर की महिला ने फांसी लगा ली। ग्रामीणों का कहना है कि, दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


रोक-टोक बढ़ी तो दोनों ने जान दे दी। इधर, युवक के घरवालों ने आननफानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं महिला के मायके वालों ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना धनारी क्षेत्र के नगला चतुर्भानपुर में मंगलवार शाम करीब छह बजे एक युवक ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी देख परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, मगर गांव भकरौली के पास रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इधर, युवक की मौत के एक घंटे के बाद युवक के घर के सामने रहने वाले परिवार की एक महिला ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर खलबली मच गई। महिला को फांसी के फंदे से उतारा, मगर तब तक देर हो चुकी थी। महिला के परिजनों का कहना है कि उसने डेढ़ वर्ष के बेटे को पति को देकर खुद को कमरे में बंद कर लिया।

वे कुछ समझ पाते इससे पहले उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, जेठ व ननद के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है।

पूरे गांव में थी महिला और युवक के प्रेम प्रसंग की चर्चा

man and married women suicide after caught in affair
महिला और युवक की मौत के बाद ग्रामीण दबी जुबान में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि युवक का घर महिला के घर के ही सामने था। वह ज्यादातर समय महिला के घर ही रहता था।

दो माह पूर्व शक होने पर महिला के ससुराल वालों ने युवक के घर आने पर रोक लगा दी। इसको लेकर विवाद भी हुआ था, लेकिन युवक और महिला के बीच बातचीत जारी रही। इस बात की युवक और उसके परिजनों से शिकायत भी की गई थी। इधर, मंगलवार सुबह महिला का अपने पति से झगड़ा भी हुआ था। युवक व महिला पर मानसिक दबाव बढ़ा तो दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

चचेरी बहन की सूचना पर पहुंचे परिजन
महिला की एक चचेरी बहन की शादी भी इसी गांव में हुई है। चचेरी बहन ने घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को दी। इस पर वे यहां पहुंचे, बाद में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी पर उप जिलाधिकारी, सीओ और थानाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने भी मौके का मुआयना किया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

मामले पर गुन्नौर पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा है कि महिला की मौत की सूचना पर गांव जाकर मौका मुआयना किया है। मृतक महिला के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरी घटना की जानकारी नहीं मिली है।

डेढ़ वर्ष के मासूम की क्या थी खता?
प्रेम प्रसंग में दो परिवारों को मुश्किल हालात में डाल दिया। अब इसका खामियाजा डेढ़ साल के मासूम को भी भुगतना पड़ेगा, मां ने मरते वक्त मासूम की फिक्र नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed