फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   maharashtra police create a new idea for those who always give suicide threat

मंत्रालय के गेट पर लगाई गई आत्महत्या की धमकी देने वालों की तस्वीर, जानें क्यों

Tue, 03 Jan 2017 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
maharashtra police create a new idea for those who always give suicide threat
- फोटो : Mumbai Mirror

मार्च 2016 में सोयाबीन की  खेती करने वाले एक किसान ने महाराष्ट्र मंत्रालय के बाहर सुसाइड कर लिया था, वजह थी राज्य में किसानों की बदतर हालत। इस कदम के बाद महाराष्ट्र सरकार की काफी किरकिरी हुई। आत्महत्या और आत्मदाह जैसी इन्हीं गंभीर समस्याओं को रोकने के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने अनौखा तरीका निजात किया है। 

विज्ञापन


मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक पुलिस ने मंत्रालय के गेट पर उन लोगों की लिस्ट लगा दी है जो अक्सर आत्महत्या या आत्मदाह की धमकी देते आए हैं। पुलिस के इस अनूठे तरीके के बार में खुद मंत्रालय के सिक्युरिटी इंचार्ज डिप्टी कमीश्नर शांतिलाल भाभरे ने बताया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मैदान में हंगामा करने वाले लोग अक्सर मंत्रालय के बाहर आकर मरने की धमकी देते हैं। बता दें कि मंत्रालयल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बाकी नेताओं का कार्यालय भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो और नाम देखकर गेट पर रोक लेता है गार्ड

maharashtra police create a new idea for those who always give suicide threat
सिक्योरिटी गार्ड - फोटो : demo pics

इन लोगों को मंत्रालय से दूर रखने के लिए उनके नाम और फोटों को मंत्रालय के गेट पर लगा दिया गया है। इससे गेट पर तैनात गार्ड उन लोगों की पहचान कर लेता है और उन्हें अंदर जाने से रोक लेता है। पहले उनसे वहां आने का मकसद पूछा जाता है, जिसके बाद उन लोगों से लिखित में ले लिया जाता है कि वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे। हालांकि, अगर किसी शख्स पर ऐसा शक सामने आता है तो उसे पुलिस स्टेशन भेज दिया जाता है।

बताया जा रहा है कि गेट पर लगी लिस्ट में 37 लोगों के नाम हैं, जिनमें से तीन ने लिखित में दे दिया है कि वे ऐसा कतई नहीं करेंगे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस के पास भी सादे कपड़ों में दो लोगों को तैनात किया गया है, जो हमेशा ऐसे व्यक्तियों के प्रति सर्तक रहत हैं। दरअसल, इंटेलिजेंस कमीश्नर उन लोगों की पहचान इलाके के पुलिस, थानों को देते हैं जो अक्सर हंगामा करने को तैयार रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed