{"_id":"58f8717d4f1c1bde6b471134","slug":"leader-sunil-kulkarni-arrested-after-bombay-high-court-applied-sex-drugs-racket-charges-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: HC के आदेश पर बड़ा नेता गिरफ्तार, सेक्स और ड्रग्स रैकेट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई: HC के आदेश पर बड़ा नेता गिरफ्तार, सेक्स और ड्रग्स रैकेट का आरोप
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 20 Apr 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
सुनील कुलकर्णी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़े नेता के खिलाफ सेक्स और ड्रग्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। गुरुवार को मां-बाप के कई जोड़ों की याचिकाओं पर सुनवाई पर ये फैसला दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक धार्मिक नेता सुनील कुलकर्णी एक मनोचिकित्सक हैं और वे 'शिफु संकृति' नाम की मुहिम का संचालन करत हैं।
विज्ञापन
उनके खिलाफ मलाड़ पुलिस स्टेशन में ट्रैफिकिंग, धौखा, सूचना तकनीकी का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। शिकायत करने वाले मां-बाप के मुताबिक कुलकर्णी ने उनकी लड़कियों को ड्रग्स के नशे में धकेला है। इनमें से चार लड़कियां महज 20 साल की उम्र की हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि कुलकर्णी ने शिफु संकृति की मदद से उनके बच्चों को गुमराह किया है और वे आज घर वापस आने को भी राजी नहीं हैं। पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप है। इस पर कोर्ट ने फटकार लगाई है। पीड़ितों के मुताबिक उन्होंने पिछले साल कुलकर्णी के खिलाफ दो बार शिकायत दर्ज करवाई पर उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस से कहा कि कैसे इतने बड़े मामले को दरकिनार किया जा सकता है। ये सेक्स और ड्रग्स से जुड़ा हुआ मामला है और पुलिस इसे कैसे हल्के में ले सकती है। पुलिस ने अपनी सफाई में कहा है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अब सीआईडी मामले की जांच करेगी।
बता दें कि शिफु संकृति के नाम पर कुलकर्णी ने 9 महीने पहले फेसबुक पेज शुरू किया था। जिसकी मदद से वे लोगों की समस्याओं के जवाब देने लग गए थे। कुलकर्णी के मुताबिक वे डिप्रेशन में लोगों की मदद करने के लिए इस पेज को चलाते हैं, लेकिन उन पर लगे आरोपों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है।