फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   lady accused a UP policemen for physical relation by showing the dream of MLA

'दारोगा ने विधायकी के ख्वाब दिखाए और बेटे के साथ मिलकर 23 दिनों तक बंधक बनाकर शोषण किया'

Sun, 24 Dec 2017 02:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
lady accused a UP policemen for physical relation  by showing the dream of MLA
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
संभल के एक छोटे से गांव की युवती को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए। बाद में दारोगा ने युवती का शारीरिक शोषण किया। युवती के बताए पर यकीन करें तो दरोगा ने राजनीति में लाकर विधायक बनाने का ख्वाब दिखाकर उसे झांसे में लिया था। यह बात खुद युवती ने मीडिया के सामने कही है। युवती का कहना है कि उसने न सिर्फ दरोगा ने बल्कि उसके बेटे ने भी शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसे कई बार पीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। 
विज्ञापन


ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी युवती इंटर के बाद की शिक्षा ग्रहण कर रही थी। तभी हेड मोहर्रिर (अब निलंबित दरोगा) के संपर्क में आ गया था। इसके बाद उसने युवती को सपने दिखाने शुरू किए थे। शनिवार को मेडिकल परीक्षण के लिए युवती पहुंची और मीडिया कर्मियों के सवालों से घिर गई। तब युवती ने बेबाकी से निलंबित दरोगा देवेंद्र सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई खुलासे किए। युवती बोली- मुझे राजनीति में बड़े मुकाम तक ले जाने का सपना दिखाया गया था। यह भी कहा था कि तुझे विधायक बनवा दूंगा। 
विज्ञापन

देहरादून और मुरादाबाद के फ्लैट में रखा था बंधक बनाकर

बलात्कार पीड़ित युवती ने बताया कि 30 जुलाई 2017 को देवेंद्र सिंह यादव, उनकी पत्नी व परिजनों के साथ घर आए थे। गाड़ी में डालकर मुझे घर से ले गए थे। 8 दिन मुरादाबाद, 15 दिन देहरादून के एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा था। फिर अलीगढ़ ले गए थे। मेरे साथ अक्सर मारपीट की जाती थी।

देवेंद्र सिंह यादव और उसके बेटे ने लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जान से मारने की धमकी देकर बेटे के साथ कोर्ट मैरिज करा दी थी। भाई द्वारा स्कार्पियो गाड़ी हड़पने के मामले में दरोगा को बचाने के सवाल पर युवती ने कहा कि मुझे और भाई को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसलिए दरोगा के पक्ष में बयान देने पड़े। 

दरोगा ने कप्तान को फंसाने का भी बुना था जाल 

हेडमोहर्रिर को मारने के लिए पांच लाख की सुपारी देने वाले दरोगा के बारे में बलात्कार पीड़िता युवती ने मीडिया के सामने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। युवती ने कहा कि दरोगा ने पुलिस कप्तान को भी फंसाने की साजिश रची थी। उसने मुझे कप्तान के सामने पेश होने के लिए कहा था। यह भी कहा था कि वहां कपड़े फाड़कर पुलिस कप्तान के दफ्तर से बाहर निकल आना। फिर कहना कि कप्तान साहब ने मेरे साथ बदतमीजी की है। बाहर मीडिया मौजूद होगा। खबर टीवी पर आएगी। युवती ने कहा कि पूरा मामला मेरी समझ में आ गया था। इसलिए मैंने ऐसा नहीं किया और किसी तरह से दरोगा के चंगुल से निकल आई।

हयातनगर थाने में निलंबित दरोगा के खिलाफ बलात्कार और माल खाने का सामान गायब करने संबंधी मामले में रिपोर्ट दर्ज है। इन दो मामलों में दरोगा को अदालत में पेश किया। रिमांड के बाद अदालत ने दरोगा को जेल भेज दिया है। जहां तक पीड़ित युवती ने बयान और खुलासे का सवाल है। इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन इस पूरे प्रकरण में युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस विवेचना कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। 
- रविशंकर छबि, पुलिस अधीक्षक संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed