फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   kolkata bar dancer raped in moving SUV

डांस बार कर्मी को रेस्टोरेंट से उठाकर चलती कार में किया गैंगरेप

Tue, 31 May 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
kolkata bar dancer raped in moving SUV
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोलकाता में डांस बार कर्मी से चलती कार में गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह कामयाबी सीसीटीवी फुटेज की मदद से मिली है। जिस रेस्टोरेंट के सामने से युवती को अगवा किया गया था वहां सीसीटीवी कैमरा लगा था जिसमें आरोपियों की तस्वीरें कैद हो गईं थीं।

विज्ञापन


पुलिस ने रात को ही सूचना मिलने के बाद सघन छापेमारी शुरू कर दी थी और घटना के 24 घंटे के भीतर ही राज्य के 24 परगना जिले से गिरफ्तार कर लिया।

28 वर्षीय पीड़िता को रेस्टोरेंट के बाहर से उठाकर उसके सा‌थ तीन लोगों ने चलती कार में गैंग रेप किया था। गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने उसे अर्धनग्न अवस्‍था में ही सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


मामला कोलकाता के विधाननगर इलाके का है। यहां मौजूद एक रेस्टोरेंट में पीड़िता सिंगर का काम करती थी। वह शाम को अपने घर से रेस्टोरेंट जा रही थी, लेकिन जब वह रेस्टोरेंट में प्रवेश करने वाली थी तभी एसयूवी में सवार होकर आतीन युवकों ने उसे जबरन कार में खींच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवकों ने इलाके की गलियों में कार को दौड़ाते हुए बारी-बारी से उसका गैंगरेप किया। सड़क किनारे पड़ी पीड़िता को जब होश आया तो वह किसी तरह से पुलिस से घटना की शिकायत की थी।

कार में खींचकर छीना पर्स और मोबाइल, फिर किया रेप

kolkata bar dancer raped in moving SUV

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि आरोपियों ने उसे अगवा करने के बाद उसका फोन और पर्स छीन लिया। फिर उससे तीन लोगों ने बलात्कार किया।

उसने बताया कि उसे पास के ही किसी दूसरे रेस्टोरेंट में जाना था लेकिन वह रास्ता भूल जाने के कारण दूसरे रेस्टोरेंट के बाहर पहुंच गई थी। वह जैसे ही अपनी कैब से उतरकर रेस्टोरेंट में जाने लगी तभी पीछे से आ रही एसयूवी में बैठे युवकों ने उसे खींचकर ‌अपनी कार में डाल लिया।

पीड़िता कुछ दिन पहले ही शहर में काम की तलाश में आई थी इसलिए उसे शहर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके पीड़िता का मेडिकल के लिए भेजा।

गौरतलब है कि इससे पहले शहर के पार्क स्ट्रीट इलाके में भी इसी तरह की गैंगरेप की घटना घटी थी जिसमें पांच लोग दोषी पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed