डांस बार कर्मी को रेस्टोरेंट से उठाकर चलती कार में किया गैंगरेप
कोलकाता में डांस बार कर्मी से चलती कार में गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह कामयाबी सीसीटीवी फुटेज की मदद से मिली है। जिस रेस्टोरेंट के सामने से युवती को अगवा किया गया था वहां सीसीटीवी कैमरा लगा था जिसमें आरोपियों की तस्वीरें कैद हो गईं थीं।
पुलिस ने रात को ही सूचना मिलने के बाद सघन छापेमारी शुरू कर दी थी और घटना के 24 घंटे के भीतर ही राज्य के 24 परगना जिले से गिरफ्तार कर लिया।
28 वर्षीय पीड़िता को रेस्टोरेंट के बाहर से उठाकर उसके साथ तीन लोगों ने चलती कार में गैंग रेप किया था। गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने उसे अर्धनग्न अवस्था में ही सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए थे।
मामला कोलकाता के विधाननगर इलाके का है। यहां मौजूद एक रेस्टोरेंट में पीड़िता सिंगर का काम करती थी। वह शाम को अपने घर से रेस्टोरेंट जा रही थी, लेकिन जब वह रेस्टोरेंट में प्रवेश करने वाली थी तभी एसयूवी में सवार होकर आतीन युवकों ने उसे जबरन कार में खींच लिया था।
आरोपी युवकों ने इलाके की गलियों में कार को दौड़ाते हुए बारी-बारी से उसका गैंगरेप किया। सड़क किनारे पड़ी पीड़िता को जब होश आया तो वह किसी तरह से पुलिस से घटना की शिकायत की थी।
कार में खींचकर छीना पर्स और मोबाइल, फिर किया रेप
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि आरोपियों ने उसे अगवा करने के बाद उसका फोन और पर्स छीन लिया। फिर उससे तीन लोगों ने बलात्कार किया।
उसने बताया कि उसे पास के ही किसी दूसरे रेस्टोरेंट में जाना था लेकिन वह रास्ता भूल जाने के कारण दूसरे रेस्टोरेंट के बाहर पहुंच गई थी। वह जैसे ही अपनी कैब से उतरकर रेस्टोरेंट में जाने लगी तभी पीछे से आ रही एसयूवी में बैठे युवकों ने उसे खींचकर अपनी कार में डाल लिया।
पीड़िता कुछ दिन पहले ही शहर में काम की तलाश में आई थी इसलिए उसे शहर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके पीड़िता का मेडिकल के लिए भेजा।
गौरतलब है कि इससे पहले शहर के पार्क स्ट्रीट इलाके में भी इसी तरह की गैंगरेप की घटना घटी थी जिसमें पांच लोग दोषी पाए गए थे।