फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   kolkata actress body was found hanging in her flat

पंखे से लटका मिला एक्ट्रेस का शव, काटी हुई थी हाथ की नस

Wed, 08 Feb 2017 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
kolkata actress body was found hanging in her flat

कोलकाता के कस्बा क्षेत्र में स्थानीय अभिनेत्री की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। अभिनेत्री का नाम बितास्ता शाह है और उसकी लाश फ्लैट में पंखे से लटकी हुई मिली है। माना जाता है कि बितास्ता ने बंगाली मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी गहरी पहचान बनाई हुई थी।

विज्ञापन


बितास्ता की मौत का खुलासा उनकी मां के जरिए हुआ। दरअसल, बितास्ता करीब दो दिन से फोन नहीं उठा रही थीं और मां लगातार उसे फोन कर रही थी। लेकिन मां जब फ्लैट पर पहुंची तब काफी देर तक गेट नहीं खुलने के उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गेट तोड़ा तो बितास्ता को पंखे से लटका हुआ पाया गया।

विज्ञापन

फेसबुक प्रोफाइल खंगाल रही है पुलिस

kolkata actress body was found hanging in her flat

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक बिस्ताता की कलाई पर कटने के कई निशान मिले हैं। इतना ही नहीं उसके शरीर पर भी कई चोंटे मिली हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट के बाद ही मामले में साफ हो पाएगा कि बिस्ताता के साथ क्या हुआ है? हालांकि, पहले इसे सुसाइड से जोड़ा जा रहा था, पर शरीर पर निशान मिलने के बाद ये मामला एक मौत की गुत्थी बन गया है।

पुलिस का कहना है कि बिस्ताता कुछ समय से डिप्रेशन में चल रही थी जो कि उनकी मौत का कारण हो सकता है। पुलिस ने कहा कि वे उनके फेसबुक को खंगाल रही है, ताकि एक अहम जानकारी हासिल की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed