फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   kerala yoga teacher arrested for raping widow

योग टीचर ने किया विधवा से बलात्कार, गिरफ्तार

Mon, 16 May 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
kerala yoga teacher arrested for raping widow

विधवा को नशीला पदार्थ खिलाकर उससका बलात्कार करने के जुर्म में एक योग टीचर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि आरोपी योग टीचर ने पीड़िता के शरीर से बुरी आत्माओं को दूर करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और फिर उसका बलात्कार किया।

विज्ञापन


मामला केरल के कोचि शहर का है। विधवा ने पुलिस को शिकायत देकर यह भी आरोप लगाया है‌ कि आरोपी योग टीचर ने उससे 31 लाख रुपए ऐंठ लिए हैं। विधवा ने कहा कि आरोपी 2010 से उसका बलात्कार कर रहा था।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बाताया कि आरोपी योग टीचर ने उससे ऐंठे गए रुपयों से कार भी खरीदी था। आरोपी का नाम रामचंद्रन है जो चेरथला के पास पेरुम्बलम का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्‍चों पर काला जादू करने की धमकी देकर करता रहा रेप

kerala yoga teacher arrested for raping widow

महिला ने पुलिस को बताया कि वह उसके घर अक्सर आया करता था। एक दिन उसने विधवा की बीमारी ठीक करने के बहाने कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। पीड़िता के अचेत होने जाने पर उसने रेप किया। पहली बार ऐसा होने पर महिला ने लोकलाज के डर से किसी को नहीं बताया।

लेकिन जब आरोपी ने उसके सा‌थ कई बार ऐसा किया तो उसने घटना के बारे में सबको बताने की धमकी दी। महिला की इस धमकी पर आरोपी योगा टीचर ने उसके बच्चों पर काला जादू करने की धमकी दी जिससे महिला चुप हो गई। इसके बाद आरोपी लगातार पांच सालों तक महिला का शोषण किया।

महिला ने मामले को तब सब के सामने लाने का निश्चय किया जब वह मनोचिकित्सक के पास गई और उसने शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की सलाह दी। इसके बाद फिर महिला ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी योग टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed